Home शिक्षा महाभारत क्या है? यह किसके द्वारा और कब लिखा गया था?

महाभारत क्या है? यह किसके द्वारा और कब लिखा गया था?

by Ajay Sheokand
4 comments
Mhabahart kya hai yeh kisne aur kab likha

महाभारत शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में श्री कृष्ण, भीष्म पितामह कुरुक्षेत्र का मैदान यह सब आ जाता है। महाभारत के युद्ध से कौन वाकिफ नहीं है यह एक बहुत ही प्रचलित वेद पुराण के रूप में जाना जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तव में महाभारत क्या है और इसे किसने लिखा था तथा इसे कब लिखा गया था। यदि नहीं तो आज के इस लेख में हम आपको इन सभी प्रश्नों के उत्तर देंगे।

महाभारत क्या है?

आइए सबसे पहले शुरुआत हम इसी प्रश्न का उत्तर जानने से करते हैं कि आखिर महाभारत क्या है।

प्राचीन भारत में संस्कृत में दो महाकाव्य लिखे गए थे उन्हीं में से एक का नाम महाभारत है। यह इतिहास की स्मृति वर्ग में आता है। महाभारत को हिंदू धर्म के बहुत ही मुख्य ग्रंथो में से एक माना जाता है। यह विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है और विश्व का सबसे बड़ा साहित्यिक ग्रंथ भी महाभारत ही है।

कौरवों और पांडवों के बीच जो आपसी मतभेद चल रहे थे उसी को आधार बनाकर महाभारत की रचना की गई है। इसे इतिहास का एक बहुत ही प्रचलित काव्य ग्रंथ माना जाता है। इसके भीतर भारत के दार्शनिक और ऐतिहासिक दर्शन के अलावा आपको भारत के धार्मिक और पौराणिक दर्शन भी हो जाएंगे। 

इसके आलावा आप यहाँ पर यह भी जान सकता है की नीलावंती ग्रंथ की कहानी क्या है और यह ग्रन्थ क्यों भारत में बैन हुआ है।

महाभारत की रचना किसने तथा कब की? 

अब तक हमें यह पता चल चुका है कि महाभारत क्या है अब यह जानते हैं कि आखिर महाभारत की रचना किसके द्वारा तथा कब की गई थी। ऐसा माना जाता है कि महाभारत के रचयिता वेदव्यास जी हैं और इसके लेखक गणेश जी हैं। इसकी रचना ३१०० – १२०० ईसा पूर्व में की गई थी। यह ग्रंथ मात्र 18 दिनों में ही लिखकर पूरा कर दिया गया था।

Mahabharat ki rachana kisne ki thi

दरअसल महाभारत का पूरा नाम महाभारत नहीं है बल्कि इसका नाम जय संहिता था जो की वेदव्यास जी द्वारा रखा गया था। लेकिन सबसे शुरुआत में इसका नाम जय महाकाव्य हुआ करता था। लेकिन बाद में जब ऋषि मुनियों को वेदव्यास जी के शिष्यों के द्वारा यह सुनाया गया तो इसका नाम भारत रख दिया गया।

इसमें बहुत से खंड मौजूद है और इसमें लगभग 13000 पेज है जिन पर यह पूर्ण रूप से लिखकर तैयार किया गया है। इसके अलावा इसमें 1 लाख श्लोक मौजूद है शुरुआत में यह 8,000 हुआ करते थे। और इन सभी श्लोक को लगभग 100 पर्वों में विभाजित किया गया है।

महाभारत की कथा के बारे में बताइए 

यहां पर आपके लिए यह जानना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आखिर महाभारत की कथा क्या है क्योंकि अब तक हम यह जान चुके हैं कि महाभारत क्या है और इसकी रचना किसके द्वारा की गई है। दरअसल महाभारत की कहानी कौरव और पांडवों के बीच हुए युद्ध के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें पूरे युद्ध की आंखों देखा हाल बताया गया है।

Mahabharat ki katha ke bare me bataiye

यह युद्ध द्वापर युग में लड़ा गया था और इस युद्ध को धर्म की रक्षा करने के लिए लड़ा गया था। इसके मुख्य पात्र श्री कृष्ण, भीष्म पितामह, कौरव, पांडव और द्रोपदी रहे हैं। कुछ लोग इसे कुरुक्षेत्र के युद्ध के नाम से भी जानते हैं क्योंकि इस युद्ध को कुरुक्षेत्र के मैदान में ही लड़ा गया था।

ऐसा कहा जाता है कि जिस स्थान पर यह युद्ध लड़ा गया था वहां की मिट्टी आज तक लाल ही है। यह युद्ध खास इसलिए भी हो जाता है क्योंकि इस युद्ध के मुख्य पात्र अर्जुन के सारथी स्वयं श्री कृष्ण बने थे। उन्होंने ही वहां पर अर्जुन को अनमोल ज्ञान दिया था और उन्होंने ही अर्जुन को कदम कदम पर युद्ध में रणनीति भी सिखाई थी। 

महाभारत का युद्ध कब शुरू हुआ था? 

मात्र इस बात को जानने से काम नहीं चलेगा की महाभारत कब लिखी गई थी बल्कि इस बात को जानना ज्यादा जरूरी है कि महाभारत का युद्ध किस दौरान चला था और यह कितने वक्त तक चला था।

Mahabharat ka yudh kab shuru hua

यह युद्ध 3137 ईसवी पूर्व में चला था यदि पुराणों की माने तो श्री कृष्ण की उम्र लगभग 125 साल की थी। इसी के अनुसार कहा जाता है कि यह युद्ध 18 दिनों तक चलता रहा था और यह कलयुग की शुरुआत होने से 6 महीने पहले ही हुआ था।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको यह बताने का प्रयास किया है कि महाभारत क्या है। हमने इस लेख के माध्यम से महाभारत को बहुत ही सरल शब्दों में बताने का प्रयास किया है। हमने आपको यह भी बताया है कि महाभारत को किसने लिखा है।

लेकिन इस लेख को किसी भी प्रकार की ज्योतिष जानकारी या फिर पुराण से संबंधित जानकारी ना माना जाए। इस लेख को लिखने का स्रोत बहुत से किताबे और अन्य स्रोत हैं। इसीलिए यदि इस लेख में कोई त्रुटि है तो वह आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

You may also like

4 comments

Gorav June 25, 2024 - 7:16 am

महाभारत की कथा कब पढ़नी चाहिए और हम यह भी जानना चाहते है की क्या महाभारत की कथा सुनने के बाद व्यक्ति मोक्ष प्राप्त कर लेता है क्या ??

Reply
Balbeer July 8, 2024 - 5:44 am

क्या आपको नहीं लगता कि महाभारत में अंगराज कर्ण के साथ अन्याय हुआ था ??

Reply
Anil July 11, 2024 - 5:15 am

हमने महाभारत अक्सर टीवी में देखा है महाभारत बहुत ही सुंदर वर्णन है हमारे सनातन धर्म को लेकर हम जानना चाहते हैं की महाभारत में सर्वोच्च श्रेष्ठ योद्धा कौन था ??

Reply
Naresh July 15, 2024 - 6:25 am

महाभारत का ऐसा कौन सा योद्धा था जो कुछ ही समय में महाभारत के युद्ध को पूरी तरह से खत्म कर सकता था ??

Reply

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.