Home खानपान आम की तासीर कैसी होती है? आम खाने के फायदे और नुकसान से जुडी जानकारी।

आम की तासीर कैसी होती है? आम खाने के फायदे और नुकसान से जुडी जानकारी।

by Ajay Sheokand
0 comment
Aam ki Taseer Kaisi Hoti Hai Janiye Aam Khane ke Fayde Nuksaan Va Puri Jankari

गर्मियों के मौसम में आम का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है। यह बहुत ही रस वाला फल है और यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। यहां तक की इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। 

आम की सबसे खास बात यह है कि इसे किसी भी आयु वर्ग के लोग खा सकते हैं और इसे लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। लोग इसका मैंगो शेक बनाकर भी पीते हैं। इसका उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जाता है। 

बाजार में तो आम की आइसक्रीम और आम की चटनी तक मौजूद होती है। आम के अचार की बात तो कुछ और ही होती है। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि आम की तासीर कैसी होती है।

आम की तासीर के बारे में

हो सकता है कि आप में से कुछ लोग इस बात से ही आम की तासीर का अंदाजा लगा लेते हो कि यह गर्मियों में पाए जाने वाला फल है। यदि आप इस बात से यह अंदाजा लगा रहे हैं कि आम की तासीर ठंडी होती है तो आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं आम की तासीर ठंडी ही होती है। 

तभी तो यह गर्मियों में बहुत ही ठंडा अनुभव देता है और आपके शरीर को ठंडा रखने का कार्य भी करता है। आम में जो ताजगी पाई जाती है और इसकी प्रकृति के कारण यह एक ठंडा पदार्थ ही है। यही कारण है कि लोगों द्वारा गर्मियों में आम का सेवन करने की सलाह दी जाती है जिससे कि आपका शरीर ठंडा रहे और आपको विभिन्न प्रकार के लाभ हो। 

हालांकि कुछ लोग कहते हैं कि आम गरम प्रकृति का होता है यानी कि आम की तासीर गर्म होती है इसीलिए जो व्यक्ति आम का बहुत ज्यादा सेवन करता है तो शरीर में गर्मी हो जाती है जिसका कारण से स्किन पर रैशेज और नाक से खून आना जैसे समस्या होने लगती है। 

आम के सेवन से होने वाले फायदे 

अभी तक हमने आपको यह बता दिया है कि आम की तासीर कैसी होती है और आपको अंदाजा भी लग चुका है कि आम की तासीर कैसी होती है। लेकिन हमने आपको यह नहीं बताया कि आम के सेवन से कौन से फायदे होते हैं। लेकिन हमने आपको यह नहीं बताया हैं कि आम खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं। 

  • आपको बता दे कि आम आपकी त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं साथ ही इसमें विटामिन सी की मात्रा भी पाई जाती है और यह दोनों ही तत्व आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह आपकी झुर्रियों को भी कम कर देते हैं। यदि आप आम का सेवन करते हैं तो आपकी स्किन स्वस्थ बनी रहेगी साथ ही बहुत सॉफ्ट भी बनी रहेगी। 
  • आम में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो कि आपके वजन को भी कम कर सकती हैं क्योंकि फाइबर का खाने से पेट के भारी होने का एहसास काफी देर तक होता है और यह आपको फालतू खाने से रोक सकता है। इसके अलावा इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम पाई जाती है इसीलिए यह आपका वजन को कम करने में काफी हद तक मदद कर सकता है।
  • आम का सेवन आपकी आंखों के लिए भी बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है जो कि आपकी आंखों के लिए अच्छा माना जाता है और आपकी आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में बहुत ज्यादा मदद करता है। यदि आप आम का सेवन करते हैं तो आपको रतौंधी जो की आंख का एक रोग होता है उससे भी छुटकारा मिल जाता है आम के सेवन से आपका रेटिना बहुत स्ट्रांग बना रहता है और आम का सेवन करने से आपको रात को देखने में भी मदद मिलती है। 

आम का सेवन करने से होने वाले नुकसान

अब तक इस लेख में हम आपको आम की तासीर कैसी होती है और आम के फायदे के बारे में बता चुके हैं अब हम आपको आम खाने के नुकसान के बारे में बताएंगे। 

  • कुछ व्यक्तियों को आम से एलर्जी होती है जैसे कि उन्हें सूजन हो जाती है, खुजली होने लगती है, चकत्ते हो जाते है या फिर उन्हें सांस लेने में कठिनाई का सामना भी करना पड़ता है यदि आपको इनमें से कोई भी है तो आपको आम का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • आम बहुत ज्यादा मीठा होता है जिस कारण से आपके दांत खराब हो सकते हैं क्योंकि ज्यादा मीठा खाने से दांत खराब होते हैं इससे बैक्टीरिया का विकास होता है। जिससे कि आपके दांत सड़ने लगते हैं या फिर आपको कैविटी की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है इसीलिए आम खाने के बाद मनुष्य को हमेशा ही दांत साफ करने चाहिए।
  • यदि कोई व्यक्ति आम का सेवन बहुत ज्यादा करता है तो उसे दस्त या फिर गैस की समस्या हो सकती है। क्योंकि आम का सेवन करने के बाद बहुत सी पाचन समस्याओं का होना आम सी बात है इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो कि आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करने के लिए जानी जाती है।

निष्कर्ष

हमें विश्वास है कि हमारे द्वारा आम की तासीर कैसी होती है विषय पर लिखा गया यह लेख आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ होगा और अब आप आम का सेवन सोच समझ कर ही करेंगे और आप आम के नुकसान के बारे में भी जान गए होंगे। यदि आप चाहते हैं कि हम इसी प्रकार के और लेख लेकर आते रहे तो आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.