हमारे आसपास ऐसे बहुत से शब्द बहुत सी चीज होती हैं जिनके बारे में हम सिर्फ जानकारी भर रखते हैं। हमें उनके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं होती है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक शब्द के बारे में बताने जा रहे हैं। आज का यह लेख आपको AICTE का मतलब बताने के उद्देश्य के साथ लिखा जा रहा है।
AICTE की फुलफॉर्म क्या है?

जब हम किसी शब्द के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी हासिल करने जा रहे होते हैं तो सबसे ज्यादा आवश्यक यह होता है कि सबसे पहले हमें वह शब्द की फुल फॉर्म पता हो। इसी से हमें उसके आधे अर्थ का अंदाजा लग जाता है तो आइए नीचे जानते हैं कि AICTE की फुलफॉर्म क्या होती है।
AICTE यानी कि All India Council for Technical Education हिंदी में इसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद कहा जाता है। तकनीकी शिक्षा हमारे जीवन में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। क्योंकि आजकल सब कुछ टेक्निकल हो गया है और तकनीक के क्षेत्र में लोग काफी ज्यादा विकास कर रहे हैं। इससे आपको यह अंदाजा लग गया होगा कि यह शिक्षा से संबंधित एक टर्म है नीचे इस के बारे में और ज्यादा विस्तार से जानेंगे।
एक नज़र में आप यह भी पढ़ सकते है : कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
AICTE का अर्थ क्या है?
अब जब हम इस शब्द की फुल फॉर्म के बारे में जान चुके हैं तो हम यह जानेंगे कि इस शब्द का अर्थ क्या होता है। यह एक स्वायत्त संगठन है जो भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आता है। देश में तकनीकी शिक्षा में सुधार हो सके और उसके लिए नई-नई तकनीकी आवश्यकता तथा उनका ठीक रूप से अनुपालन हो सके यह सुनिश्चित करना इस संगठन का कार्य होता है। इसकी शुरुआत आजादी से पहले ही हो चुकी थी यह 1945 में शुरू किया गया था। अब तक हम इसके बारे में अब हम इसके उद्देश्यों के बारे में जानेंगे।
AICTE के उद्देश्य क्या है?

आप यह भी पढ़ सकते है : बच्चों को कैसे पढ़ाएं? बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका क्या है?
इस संगठन को शुरू करने के साथ ही सरकार के कुछ उद्देश्य जुड़े हुए हैं। नीचे हम आपको इस संगठन को शुरू करने के पीछे के सभी उद्देश्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।
- तकनीकी संस्थान को मान्यता देना: इस संगठन का उद्देश्य है कि यह तकनीकी संस्थानों को मान्यता प्राप्त कर सके और यह ध्यान दे सके कि वह निर्धारित मानदंडों के अनुसार ही काम कर रही है।
- तकनीकी शिक्षा के मानक को निर्धारित करना: यह संगठन तकनीकी संस्थाओं के लिए मानक मात्रा निर्धारित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि वह उन्हीं के अनुसार कार्य कर रहे हैं। वास्तव में तकनीकी शिक्षा में मानक निर्धारित करने से तकनीकी शिक्षा में काफी ज्यादा बढ़ावा और सुधार आया है।
- तकनीकी संस्थान और शिक्षा को बढ़ावा देना: इसका उद्देश्य है कि तकनीकी संस्थान को बढ़ावा दिया जा सके इसके अलावा तकनीकी अनुसंधान को भी बढ़ावा दिया जा सके। तकनीकी कार्यक्रमों को विकसित करना भी इस संगठन का एक उद्देश्य है।
- तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नीतियों को बढ़ावा दिया जाना: यह इस संगठन का एक प्रमुख उद्देश्य है कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में इसके माध्यम से कई नीतियों को बढ़ावा दिया जा सके।
- तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करना: इस संगठन का एक उद्देश्य है कि यह तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित कर सके।
- शिक्षा के क्षेत्र में योजना का विकास करना: इस संगठन के माध्यम से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में योजनाओं का विकास करने का उद्देश्य रखा जाता है।
AICTE की स्थापना के लाभ

ध्यान से पढ़ो : भारत के कुल राज्य तथा उनकी भाषा व् जिलों की संख्या से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दिए गए लिंक से प्राप्त करे ।
इसकी स्थापना हो जाने से हमें कई प्रकार के लाभ हुए हैं। नीचे हम आपको इसके सभी लाभों के बारे में बता रहे हैं।
- तकनीकी शिक्षा के मानक में सुधार हुआ: जब से इसकी स्थापना हुई है तब से तकनीकी शिक्षा के मानक में काफी ज्यादा सुधार हुआ है जिससे कि छात्रों को काफी ज्यादा अच्छी तकनीकी शिक्षा मिलने लगी है। यदि कोई भी तक नहीं की संस्थाएं मान्यता के अनुसार कार्य नहीं करता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही भी की जाती है जो की एक बेहतर कदम है।
- तकनीकी संस्थान की गुणवत्ता बेहतर हुई: इस संगठन की स्थापना हो जाने से तकनीकी संस्थानों की गुणवत्ता में भी सुधार होने लगा है। उन्होंने तकनीकी संस्थान के गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए बहुत से कम भी उठाए हैं। जैसे की तकनीकी संस्थानों को मान्यता प्रदान करने का सिलसिला, शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए कई योजनाएं लागू किया जाना और कई प्रकार की छात्र कार्यक्रम आयोजित किया जाना।
- तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता आना: इस संगठन की स्थापना हो जाने से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में काफी ज्यादा पारदर्शिता आ गई है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की नाकामयाबी का जवाब देना भी इस संगठन का ही कार्य है।
- तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई नीतियां आना: इस संगठन की स्थापना हो जाने से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कई नई नीतियों का विकास हुआ है। नई योजनाएं और नीतियों के आ जाने से अपने की शिक्षा के क्षेत्र में काफी ज्यादा सुधार हुआ है।
- तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में जवाबदेही बढ़ाई गई: इस संगठन की स्थापना हो जाने से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में काफी ज्यादा जवाब देही बढ़ गई है अब इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं रहती है। इस वजह से ऑनलाइन मान्यता प्राप्त की प्रणाली भी शुरू कर दी गई है। तकनीकी संस्थानों की गतिविधियों पर निगरानी भी रहने लगी है। इसके यही सब कार्य है जो कि इसे एक बेहतर संगठन बनाने में मदद करते हैं।
AICTE के मतलब के बारे में हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको कैसा लगा यह है आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से बता सकते हैं। यदि आप इस शब्द से संबंधित और जानकारी चाह रहे हैं तो वह आप इसकी वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं। इस लेख में हमने आपको इस शब्द से संबंधित सभी संभव जानकारी देने का प्रयास किया है। लेकिन यदि फिर भी आप कुछ और जानना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं और इससे जुड़े सुझाव भी आप हमें कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं।