अपने बिजनेस की ग्रोथ करने के लिए मार्केट रिसर्च करने का रहस्य तो सभी व्यक्ति जानना चाहते हैं क्योंकि मार्केट रिसर्च करने से किसी भी व्यक्ति का बिजनेस बहुत ज्यादा ग्रोथ कर सकता है। मार्केट रिसर्च किसी भी बिजनेस की ग्रोथ के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक होती है। आज के इस लेख में हम आपको अपने बिजनेस की ग्रोथ करने के लिए मार्केट रिसर्च करने का रहस्य बताने जा रहे हैं।
बिजनेस ग्रोथ के लिए मार्केट रिसर्च करने के बेहतरीन तरीके
क्या आप भी चाहते हैं कि आपका बिजनेस जल्दी से जल्दी ग्रो करें और आप इसके लिए मार्केट रिसर्च करने के तरीके सोच रहे हैं। तो नीचे हम आपको मार्केट रिसर्च करने की पूरी व्यापक मार्गदर्शिका प्रदान करने जा रहे हैं।
ध्यान दे : फफूंद हटाने के लिए किसी पेशेवर को नियुक्त करने के आवश्यक लाभ
* सोशल मीडिया पर नजर रखें: यदि आप सच में चाहते हैं कि आपका बिजनेस तेजी से बढ़े तो इसके लिए जरूरी है कि आप सोशल मीडिया पर अवश्य नजर बनाए रखें। आजकल आपको हर चीज सोशल मीडिया पर जरूर मिल जाती है और सोशल मीडिया बहुत अच्छा तरीका होता है किसी भी चीज को उठाने का या किसी भी चीज को गिराने का।

ऐसे में यदि आप अपने प्रोडक्ट की ग्रोथ करना चाह रहे हैं तो आपको यह देखना चाहिए कि लोग सोशल मीडिया पर उसे कैसे रिव्यू दे रहे हैं। कई बार लोग बहुत बेहतरीन सजेशन भी देते हैं आपको उन पर काम करना चाहिए। इसके अलावा यह भी देखना चाहिए कि आप ही के प्रोडक्ट के जो अन्य ब्रांड बाजार में हैं वह किस प्रकार से कार्य कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी किस चीज की तारीफ कर रहे हैं या फिर किस चीज की बुराई कर रहे हैं।
जानिए : आईईपीएफ से खोए हुए शेयर कैसे वापस पाएं?
* सवाल करने का सही तरीका: यदि आप अपनी प्रोडक्ट के बारे में जानना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप लोगों के बीच जाकर इसके बारे में पूछे। आपको लोगों से सही तरीके से सवाल पूछना चाहिए जैसे कि यदि वह आपके प्रोडक्ट पसंद कर रहे हैं तो क्यों कर रहे हैं और यदि वह आपके प्रोडक्ट में कुछ कमी देखते हैं तो वह क्या है। आपको प्रत्येक 10 व्यक्तियों पर सर्वे करना चाहिए। धीरे-धीरे आप इस सर्वे के संख्या को बढ़ा भी सकते हैं ऐसा करने से आपको यूजर्स की छोटी-छोटी समस्याओं को पता चलेगा। उनकी पसंद का पता चलेगा आपको वही बदलाव अपने प्रोडक्ट में करने हैं और फिर देखिए अपने बिजनेस को ग्रो होते हुए।
बिजनेस कैसे ग्रो करेगा? जानिए मार्केट रिसर्च के तरीके
यदि आप किसी भी बिजनेस को बढ़ाना चाह रहे हैं तो ऐसे में जरूरी यह होता है कि आपको यह पता चले कि आपको उसमें क्या बदलाव लाने की जरूरत है या फिर क्या चीज है जो आपको नहीं करनी चाहिए और यह आपको कुछ तरीके से ही पता चलता है। जिनके बारे में हम नीचे विस्तार से बता रहे हैं।
यह भी पढ़े : सर्वश्रेष्ठ सफ़ेद पिज़्ज़ा बॉक्स चुनने के लिए एक गाइड
* ब्रांड का सर्वे करें: बिजनेस को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका यह होता है की ब्रांड का सर्वे किया जाए। यदि आप ब्रांड का सर्वे करते हैं तो आपको काफी प्रश्नों के उत्तर मिल जाते हैं। आपको यह पता चलता है कि लोग आपके ब्रांड की तुलना किस ब्रांड से करते हैं। फिर आपको खुद को उसे ब्रांड से बेहतर बनाने का प्रयास करना है। आपको यह देखना है कि लोग आपके ब्रांड को क्यों पसंद नहीं कर रहे हैं और दूसरे ब्रांड में ऐसा क्या है जो वह आपको न चुनकर उन्हें चुन रहे है। आपको इसके अलावा अपने प्रोडक्ट की कीमत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

* फोकस समूह बनाने की आवश्यकता: यदि आप अपने बिजनेस को ग्रो करना चाह रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि आपकी टारगेट ऑडियंस क्या है। जिस प्रकार से सभी मूवी सभी लोग देखना पसंद नहीं करते हैं उसी प्रकार से सभी प्रोडक्ट सभी लोग खरीदना पसंद भी नहीं करते हैं। लोग प्रोडक्ट को खरीदते वक्त बहुत चीज ध्यान में रखते हैं जैसे कि उन्हें वह सब मिल रहा हो जो वह चाहते हैं इसके अलावा वह ब्रांड और कीमत की और भी जाते हैं।
आप यह भी पढ़ सकते है : इमेज कंसल्टेंट कोर्स- समय की मांग
इसीलिए प्रोडक्ट को बनाते वक्त आपको अपने मन में यह बात अवश्य रखनी चाहिए कि आप समाज के किस तबके के लोगों के लिए वह तैयार कर रहे हैं। उसी को देखते हुए आपको उसकी कीमत भी रखनी चाहिए। यदि आप पहले से ही फोकस समूह बनाएंगे तो आपको भविष्य में किसी कठिनाई का सामना नहीं पड़ेगा।
आशा करते है कि आपको अपने बिजनेस की ग्रोथ करने के लिए मार्केट रिसर्च करने का रहस्य आपको पसंद आया होगा और अब आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। यदि आप इसी प्रकार के और बिजनेस की ग्रोथ से संबंधित टिप्स हमसे चाह रहे हैं तो कृपया हमें कमेंट सेक्शन में बताइए। साथ ही इस लेख से जुड़े सुझाव भी आप हमें कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं।
1 comment
अपनी वेबसाइट की ग्रोथ के लिए मार्केट रिसर्च करना एक आसान काम नहीं होता इसमें काफी मेहनत लगती है क्योंकि हमें पहले सबसे पहले सही ऑडियंस को पहचानना चाहिए कि हमारी ऑडियंस किस प्रकार से कम कर रही है हमें कंपटीशन देखना चाहिए की मार्केट में कितने लोग उस काम को कर रहे हैं जिस भी कार्य का आपका व्यवसाय होता है हमें डिजिटल टूल्स द्वारा देखना चाहिए मार्केट को जिससे हम पता लगा सके की मार्केट में कितने कंपटीशन वाले बंदे हैं कितनी ऑडियंस टारगेट करनी है