अपने देश के बारे में पता होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है फिर चाहे वह सामान्य ज्ञान के उद्देश्य में हो या फिर राजनीति के उद्देश्य से।
इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि भारत के कुल राज्य कितने हैं उनकी राजधानी क्या है। हम प्रयास करेंगे कि हम आपको बोले जाने वाली भाषा और उनके जिलों की संख्याओं के बारे में भी विस्तार से बताएं।
भारत के कुल राज्य, उनकी राजधानी, कुल जिले और भाषा
नीचे हमने आपको भारत के सभी राज्यों के साथ ही उनकी राजधानियों के नाम भी बताएं हैं।

- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है। इस राज्य में 20 जिले हैं। यहां की आधिकारिक भाषा बंगाली और अंग्रेजी है।
- उत्तराखंड की शीतकालीन राजधानी देहरादून को कहा जाता है और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण है। उत्तराखंड में जिलों की संख्या 13 है। उत्तराखंड के आधिकारिक भाषा हिंदी है हालांकि यहां के लोग घरवाली और कुमाऊनी भी बोलते हैं।
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। इस प्रदेश में सबसे ज्यादा 75 जिले हैं। हिंदी को भी उत्तर प्रदेश के आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।
- त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है। इस राज्य में 8 जिले है। बंगाली, अंग्रेजी और कोकबोरोक यहां की स्थानीय भाषा है।
- हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है। इस राज्य में 31 जिले है। यहां की आधिकारिक भाषा तेलुगु है।
- तमिलनाडु की राजधानी के रूप में चेन्नई शहर है। इस राज्य में 43 जिले है। तमिल यहां की आधिकारिक भाषा है।
- गंगटोक की राजधानी सिक्किम है। इस खूबसूरत राज्य में 4 जिले है। यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी, नेपाली, सिक्किमी और लेप्चा है।
- राजस्थान की राजधानी जयपुर है। इसमें 33 जिले है। राजस्थान राज्य की आधिकारिक भाषा हिंदी है।
- चंडीगढ़ शहर पंजाब की राजधानी है। इसमें 1 जिला है। पंजाब की आधिकारिक भाषा पंजाबी है।
- उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर है। यहां पर 30 जिले हैं। यहां पर उड़िया बोली जाती है।
- नागालैंड की राजधानी कोहिमा है। नागालैंड में 11 जिले हैं। यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
- मिजोरम की राजधानी आइजोल है। मिजोरम में 8 जिले हैं। इस राज्य के आधिकारिक भाषा मिजो है।
- मेघालय की राजधानी शिलांग है। इस राज्य में 11 जिले हैं। मेघालय के आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
- मणिपुर की राजधानी इंफाल है। मणिपुर राज्य में 9 जिले है। मणिपुर की आधिकारिक भाषा मणिपुरी ही है।
- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है। इस राज्य में 36 जिले है। इस राज्य में अधिकतर लोगों द्वारा मराठी भाषा बोली जाती है।
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है। 51 जिलों वाला राज्य है। यहां के लोग हिंदी बोलते हैं।
- केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम है। यहां पर 14 राज्य है। केरल के लोगों द्वारा मलयालम बोली जाती है।
- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु है। कर्नाटक में 30 राज्य है। यहां के लोगों द्वारा कन्नड़ भाषा बोली जाती है।
- रांची को झारखंड की राजधानी बनाया गया है। इसमें 32 जिले हैं। इस राज्य के लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं।
- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है। हिमाचल प्रदेश में 12 जिले हैं। हिमाचल प्रदेश में भी हिंदी भाषा ही बोली जाती है।
- चंडीगढ़ पंजाब के साथ ही हरियाणा की भी राजधानी है। हरियाणा राज्य में 22 जिले हैं। हरियाणा के लोगों द्वारा भी हिंदी भाषा का उपयोग किया जाता है।
- गुजरात की राजधानी गांधीनगर है। इस राज्य में 33 जिले हैं। गुजरात में गुजराती भाषा बोली जाती है।
- गोवा की राजधानी पणजी है। इस राज्य में जिलों की संख्या कम है इस राज्य में कुल दो जिले हैं। कोंकणी और अंग्रेजी भाषा बोली जाती है।
- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है। इस राज्य में 33 जिले हैं। हिंदी भाषा यहां की आधिकारिक भाषा है।
- बिहार की राजधानी पटना है। बिहार में 38 राज्य है। बिहार के आधिकारिक भाषा भी हिंदी ही है।
- असम की राजधानी दिसपुर है। इस राज्य में 35 जिले है। इस राज्य के आधिकारिक भाषा असमिया है।
- अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। इस राज्य में 30 जिले हैं। इस राज्य के आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।
- आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद है लेकिन इसकी प्रस्तावित राजधानी अमरावती है। और इसमें 26 जिले हैं। और इस राज्य में तेलुगु भाषा बोला जाता है।
यह भी पढ़ें:- दुनिया के सभी धर्मो के नाम व् उनका इतिहास।
नोट: ऊपर हमने आपको सिर्फ सभी राज्यों के आधिकारिक भाषाओं के बारे में बताया हैं बाकी हर राज्य में विभिन्न भाषाएं बोलने वाले लोग रहते हैं और जरूरी नहीं है कि एक राज्य में एक ही भाषा को बोलने वाले लोग रहे। एक राज्य में एक से अधिक यहां तक की 10 से 12 भाषा बोलने वाले लोग भी रहते हैं।
निष्कर्ष
आशा करते हैं कि भारत के बारे में लिखे गए इस लेख से आपको काफी जानकारी मिली होगी। आपको पता चल गया होगा कि भारत में कुल कितने राज्य है और उनकी राजधानी क्या है।
लेकिन हम आपको यह सलाह देना चाहते हैं कि जब भी आप इसे कहीं उपयोग में ले तो लेटेस्ट डाटा चेक कर ले क्योंकि इसमें बदलाव आते रहते हैं।