अक्सर व्यक्ति मोटा होने के लिए अपने शरीर को ताकतवर बनाने के लिए सुबह-सुबह भीगे हुए चने खाना पसंद करता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि भीगे हुए चने के पानी पीने से भी बहुत से फायदे हो सकते हैं और बहुत से व्यक्ति ऐसा करते भी है जो व्यक्ति चने चबा नहीं सकते हैं वह भीगे हुए चने के पानी का इस्तेमाल करते हैं। आइए हम आपको यह बताते है कि भीगे हुए चने के पानी के क्या फायदे होते हैं।
भीगे हुए चने के पानी को पीने के फायदे
भीगे हुए चने तो फायदा करते ही हैं और उनके फायदे के बारे में सभी व्यक्ति जानते हैं। लेकिन भीगे हुए चने के पानी को पीने के फायदे के बारे में सुनकर आप यकीनन हैरान हो जाएंगे। आइए एक-एक कर इसके फायदे के बारे में जानते हैं।
ध्यान दे : घर पर बॉडी कैसे बनाएं? घर पर बॉडी बनाने का आसान तरीका
* काले चने में कार्ब्स की मात्रा पाई जाती है जो की धीरे-धीरे पचती है। यदि आप काले चने के पानी का इस्तेमाल करते हैं तो इसका आपका ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं तो इससे आपके रक्त में शुगर का अवशोषण अच्छे से हो पाएगा।

* यदि किसी व्यक्ति को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है तो काला चना उसके लिए वरदान साबित हो सकता है। आपको रात को पानी में भिगोकर काले चने रख देने हैं आप चाहे तो इन काले चनों को भी खा सकते हैं लेकिन आपके लिए इसका पानी ज्यादा फायदेमंद है। काले चने का पानी आपके शरीर की मेटाबॉलिक दर को बढ़ाने का कार्य करता है जिससे कि आपको मल त्याग करने में आसानी हो जाएगी और यह आपके पेट में हो रहे कब्ज की समस्या को दूर कर देगा। यह आपके शरीर की ब्लोटिंग की समस्या को भी ठीक कर देगा।
भीगे चने के पानी के फायदे क्या होते है?
यदि भीगे हुए चने का पानी पिया जाए तो इससे व्यक्ति के शरीर की बहुत सी बीमारियां भी दूर हो जाती है और यह बहुत ज्यादा फायदेमंद भी साबित होता है। नीचे हम आपको इन्हीं के बारे में बताएंगे।
जानिए : बाइसेप्स कैसे बढ़ाएं? बाइसेप्स का साइज बढ़ाने के कुछ कारगर तरीके
* यदि आप पतला होना चाह रहे हैं तो चने का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है जिससे कि आपको काफी देर तक पेट भरे होने का एहसास होता है। जल्दी से आपको भूख नहीं लगेगी तो आप कुछ नहीं खाएंगे जिससे कि आपका वजन खुद से ही कम होना शुरू हो जाएगा।

* यदि किसी व्यक्ति की मांसपेशियों में अकड़न रहती है और साथ ही उसे बहुत ज्यादा दर्द का सामना भी करना पड़ता है तो उसे भीगे हुए चने का पानी अवश्य पीना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन की मात्रा पाई जाती है और कैल्शियम की हड्डियों की मजबूती के लिए जाना जाता है। इसीलिए आपको कई सारे पोषक तत्व चने का पानी पीने से मिल सकते हैं।
भीगे हुए चने का पानी क्यों पीना चाहिए?
अक्सर लोग भीगे हुए चने खाते हैं तो उनके मन में यह प्रश्न रहता है कि आखिर में भीगे हुए चने का पानी क्यों पीना चाहिए और भीगे हुए चने का पानी पीने से उन्हें कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको इस लेख में यही बता रहे हैं कि भीगे हुए चने का पानी पीने से कौन से फायदे होते हैं।
आप यह भी पढ़ सकते है : जिम जाने से पहले इस्तेमाल किए जाने वाले प्री वर्कआउट नेचुरल ड्रिंक
* चने में फाइबर पाया जाता है और जब आप इसे पानी में भिगोकर रख देते हैं तो उस पानी के भीतर भी फाइबर आ जाता है। ऐसे में जब आप इस पानी का सेवन करते हैं तो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तो बढ़ता ही है साथ ही आपके शरीर का पाचन तंत्र भी मजबूत हो जाता है और अच्छा हो जाता है। भीगे हुए चने का पानी पीने से आपकी आंतें भी साफ रहेंगी और आपको बहुत सी बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलेगी।

* यदि आप एक बेहतरीन ऊर्जावर्धक ड्रिंक की तलाश में है तो आप चने के पानी को पी सकते हैं ऐसा करने से आपको बहुत ज्यादा एनर्जी मिलेगी और आपको थकान का एहसास भी नहीं होगा। साथ ही यह पेय पदार्थ है इसके कारण आपके शरीर का हाइड्रेशन भी बना रहेगा और आपकी त्वचा भी रूखी सुखी नहीं लगेगी। गर्मियों के मौसम में इसका इस्तेमाल खास तौर से करना चाहिए क्योंकि यह हाइड्रेशन को भी बढ़ावा देता है और आपको एनर्जी भी देता है।
लिंक से जानकारी हासिल करे : घास पर नंगे पैर घूमने से क्या फायदे होते हैं?
यहां पर हमने आपको यह बताया कि भीगे हुए चने के पानी को पीने से क्या फायदे होते हैं और आपको इसका इस्तेमाल कब करना चाहिए। वास्तव में चने शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि चने से सबको फायदा ही हो। इसीलिए यदि आप भीगे हुए चने के पानी के बारे में जान कर इसका सेवन करना चाह रहे है तो आपको पहले किसी विशेषज्ञ से अवश्य पूछना चाहिए।
4 comments
हमें भीगे हुए चने एक्सरसाइज करने के बाद खाना चाहिए या फिर एक्सरसाइज करने से पहले खाना चाहिए इसकी जानकारी हमें उसे बताइए
क्या हम भेजे हुए चने में शहद मिलाकर पी सकते हैं अगर हां तो बताइए किस समय खाना जरूरी होगा खाना खाने के बाद या खाना खाने से पहले या फिर एक्सरसाइज करने के बाद एक्सरसाइज करने से पहले इसकी जानकारी बताइए
क्या हम भीगे हुए चनों को शाम को खा सकते हैं हमें भीगे हुए चने कैसे खाने चाहिए किस में मिलाकर खाना चाहिए इससे हमें कितना बेनिफिट मिलता है कितना फायदा होता है यह ज्यादा मात्रा में खाना अच्छा रहता है या कम मात्रा में खाना अच्छा रहता है इसकी जानकारी हमें अवश्य दीजिए
हमें भीगे हुए चने के साथ उसमें क्या-क्या मिलना चाहिए उसके साथ क्या-क्या हमें कौन सी चीज प्रोटीन वाली चीज हमे मिलानी चाहिए ताकि हमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल सके और उसे में अच्छा फायदा हो हमारा वजन बड़े हमारे शरीर में कई तरह की ऊर्जा है हमारी इम्यूनिटी बढ़ जाए और वजन बढ़ जाए