सर्वाइकल पेन यह सुनने में ही बहुत ज्यादा खतरनाक लगता है। आजकल छोटे बच्चे तक को सर्वाइकल का पेन होने लगता है। यह काफी ज्यादा भयानक रूप भी ले लेता है। ऐसे में आपको सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न तरीकों को अपनाने की आवश्यकता हो सकती है। नीचे हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आप सर्वाइकल पेन को कैसे खत्म करें।
सर्वाइकल पेन से राहत पाने के तरीके
क्या आपको भी सर्वाइकल के पेन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए आप विभिन्न डॉक्टर से सलाह ले रहे हैं और विभिन्न दवाइयां का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। लेकिन इसके अलावा आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में पता होना चाहिए जो आपको सर्वाइकल पेन में राहत देने के लिए जाने जा सकते हैं।

- योग का सहारा ले: यदि आप सर्वाइकल के पेन में राहत पाना चाह रहे हैं या इसे खत्म करना चाह रहे हैं तो आपको दवाइयां के अलावा योग का सहारा भी लेना चाहिए। क्योंकि आज पूरी दुनिया योग से कई बीमारियों को ठीक कर रही है और सुबह सुबह लोंग का पानी भी पीना चाहिए। जहां पहले भारत में ही योग के बारे में जाना जाता था आज दूर-दूर से लोग भारत में योग सीखने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में सर्वाइकल जैसी बीमारी को योग के माध्यम से ठीक करना बहुत ज्यादा आसान है लेकिन इसके लिए आपको कुछ खास तरह के योग करने होते हैं जिसमें सूर्य नमस्कार भी शामिल करे जिससे इम्युनिटी शक्ति मजबूत होती है।
- फिजियोथैरेपी की मदद ले: यदि आप सर्वाइकल के पेन को पूरी तरह से खत्म करना चाह रहे हैं तो आप फिजियोथैरेपी की मदद दे सकते हैं। फिजियोथैरेपी की मदद से सर्वाइकल में भी राहत मिल जाती है और यह आसानी से ठीक होने लगता है। फिजियोथैरेपी हमेशा किसी डॉक्टर की देखरेख में की जानी चाहिए और डॉक्टर आपको ऐसी बहुत सी एक्सरसाइज बताता है जिससे कि सर्वाइकल ठीक होने लगता है।
सर्वाइकल के पेन को कैसे खत्म किया जा सकता है?
अक्सर लोग या प्रश्न पूछा करते हैं कि सर्वाइकल के पेन को दवाइयां के अलावा किस प्रकार से खत्म किया जा सकता है। वास्तव में यह बहुत ही आसान है। नीचे हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप सर्वाइकल के पेन को खत्म कर सकते हैं।

- घर पर बनाएं आयुर्वेदिक दवा: यदि आपने यह मन बना लिया है कि आप अपने सर्वाइकल के पेन को किसी भी कीमत पर खत्म करके रहेंगे तो बता दे कि आपको एलोपैथिक दवाइयां का इस्तेमाल न करके आयुर्वेदिक दवाइयां का इस्तेमाल करना चाहिए और आयुर्वेदिक दवाइयां भी वह जिसे आप घर पर बनाते हैं। अब आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर आप आयुर्वेदिक दवा घर पर कैसे तैयार करें जिसके कारण मासपेशियों की रिकवरी होने लगती है। तो आइए नीचे हम आपको आयुर्वेदिक दवा को बनाने का तरीका बताते हैं।
- सबसे पहले आपको 50 ग्राम सौंफ, जीरा और अजवाइन ले लेनी है। 50 ग्राम सोंठ और 50 ग्राम कैल्शिमोरा की आवश्यकता भी होगी। बस अब इन सब चीजों को मिलाकर आपको मिक्सी में पीस लेना है आप इसे स्टोर कर भी रख सकते हैं। अब आपको रोजाना इसका सेवन करना है साथ में सुबह खली पेट नीम के पानी का सेवन करना चाहिए। आपको इसका एक चम्मच सेवन रोज नाश्ता करने के आधे घंटे बाद करना है। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपको आपके सर्वाइकल के पेन से राहत मिलने लग जाएगी।
सर्वाइकल पेन को खत्म करने के लिए क्या करना चाहिए?
जैसा कि हमें पता है कि सर्वाइकल का पेन अक्सर जीवन भर के लिए हो जाता है। यदि किसी को एक बार सर्वाइकल की समस्या हो जाती है तो उसे तुरंत ही ऐसे कई शारीरिक बदलाव करने होते हैं जिससे कि उसे सर्वाइकल की समस्या में तुरंत राहत मिलने लग जाए यदि आप सर्वाइकल हो जाने के बाद भी कुछ भी सावधानी नहीं बरतते हैं तो आपका सर्वाइकल बढ़ता जाता है। अब तक हम आपको सर्वाइकल पेन को खत्म करने की कुछ टिप्स दे चुके हैं। नीचे हम आपको इसे खत्म करने की कुछ और टिप्स देने जा रहे हैं।

- गरम पानी की सिकाई: सर्वाइकल पेन को खत्म करने के लिए आपको गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए। गर्म पानी की सिकाई आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। आपको किसी बोतल में गर्म पानी भरकर उस जगह पर सिकाई करना चाहिए जहां पर आपको दर्द का सामना करना पड़ रहा है।
- शारीरिक मुद्रा सही करें: यदि आप सर्वाइकल के बारे में जानते होंगे और इसके कारण के बारे में जानते होंगे तो आपको पता होगा कि सर्वाइकल इसलिए होता है क्योंकि आप कई घंटे गर्दन छुपा कर कार्य करते रहते हैं। वह चाहे कंप्यूटर पर हो या फिर पढ़ाई हो। ऐसे में यदि आप अपने शारीरिक मुद्रा को सही तरीके से मेंटेन करते हैं तो आपको सर्वाइकल पेन की समस्या से राहत मिल सकती है। आपको हमेशा ही ज्यादा झुककर नहीं बैठना चाहिए और आरामदायक कुर्सी का इस्तेमाल करना चाहिए।
- स्वस्थ आहार लें: यदि आपको सर्वाइकल की समस्या है तो आपको स्वस्थ आहार लेना शुरू कर देना चाहिए जिसके कारण पेट साफ रहता है। क्योंकि इससे भी आपको इस समस्या को मात देने में काफी हद तक फायदा देखने को मिलता है। हालांकि ऐसा कोई विशेष खाद्य पदार्थ नहीं है जो कि आपको सर्वाइकल की समस्या से राहत दिला सके। लेकिन यहां पर यह कहना गलत नहीं है कि आपको स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए और अपनी डाइट अच्छे से मेंटेन करके चलनी चाहिए। आपके शरीर में विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों की कमी नहीं होनी चाहिए
हमने आपको सर्वाइकल पेन को खत्म करने के कुछ टिप्स दिए हैं। आशा करते हैं कि इन टिप्स को अपनाकर आप सर्वाइकल के पेन को खत्म कर पाएंगे। यदि यह खत्म नहीं भी होता है तो आप इसमें राहत तो जरूर पा लेंगे। लेकिन यहां पर हम आपको यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि आप इस लेख को किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह न माने। क्योंकि इस लेख को हमने बहुत से स्रोतों से जानकारी एकत्रित करने के बाद लिखा है और यदि आपको सर्वाइकल पेन का सामना करना पड़ रहा है तो विशेषज्ञ से परामर्श करें।