Home खानपान दही खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं? 

दही खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं? 

by Dev
3 comments
dahi khane ke fayede

जब गर्मियों का मौसम चल रहा होता है तो दही हर किसी को बहुत ज्यादा भाती है। प्रत्येक व्यक्ति ऐसा होता है जो दिन में एक बार दही का सेवन करता ही है। डॉक्टर भी दही को खाने की सलाह देते हैं और हमारे बड़े भी हमें यह कहते हैं कि दही शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि दही खाने से कौन कौन से फायदे होते हैं। 

व्यक्ति को दही खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं? 

भारत के हर घर में दही का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। दही का इस्तेमाल लोग विभिन्न तरह से करते हैं। कोई इसका रायता बनाकर खाता है तो कोई उसे ऐसे ही खा लेता है तो कोई कढ़ी के रूप में इसका सेवन करता है। 

subha dahi khane ke tarike

* यदि किसी व्यक्ति को पाचन से संबंधित समस्या है तो उसे सुबह-सुबह दही का सेवन जरूर करना चाहिए। सुबह-सुबह दही को खाने से बहुत ज्यादा फायदे होते हैं और सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि इससे व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत बनता है। यदि गर्मी के मौसम में आप सुबह नाश्ते के साथ दही का सेवन करते हैं तो आपको गजब के फायदे देखने को मिल सकते हैं। 

ध्यान दे : रोज सुबह किशमिश खाने से क्या होता है?

* दही में पोटेशियम कैल्शियम और पानी की मात्रा पाई जाती है और यह सभी इलेक्ट्रोलाइट हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। इसीलिए आपको दिन में एक बार दही का सेवन जरूर करना चाहिए। खासकर यदि आप घर पर दही जमा कर खाते हैं तो आपको बहुत ही अद्भुत फायदे अपने शरीर में देखने को मिलेंगे।

गर्मियों के मौसम में व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी देखी जाती है जिससे कि उसकी स्किन भी हाइड्रेटेड नहीं रह पाती और यह रूखी सूखी महसूस होती है। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि गर्मी के मौसम में पानी की पूर्ति के लिए दही का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा अच्छा होगा। 

दही को खाने से होने वाले फायदे 

दूध से बने सभी पदार्थ शरीर के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। खासकर की दही का उपयोग करना तो बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। यदि आप चाहे तो अपने बालों को स्मूथ बनाने के लिए भी दही का इस्तेमाल बालों पर कर सकते हैं। 

subha dahi khane se kitne fayede milte hai

* दही में फास्फोरस और कैल्शियम की मात्रा भी पाई जाती है। इसीलिए इसका इस्तेमाल वह व्यक्ति कर सकता है जिसकी हड्डी और दांत कमजोर है। हड्डियों के लिए कैल्शियम बहुत अच्छा माना जाता है इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। खासतौर से खिलाड़ियों को यह सलाह दी जाती है कि उन्हें दही का इस्तेमाल रोजाना अपनी डाइट में करना चाहिए। 

जानिए : गिलोय के जूस के क्या फायदे होते हैं? इसे कैसे उपयोग करना चाहिए? 

* यदि किसी व्यक्ति को गर्मी में पेट में ब्लोटिंग हो रही है, गैस बन रही है या फिर कब्ज जैसी समस्या हो रही है तो उसे दही का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि दही में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है जो कि इन सभी समस्याओं का अंत करने के लिए जानी जाती है। इसीलिए पेट से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारी वाले व्यक्ति को हमेशा ही यह सलाह दी जाती है कि उसे दही का इस्तेमाल रोजाना नियमित रूप से करना चाहिए। 

दही को इस्तेमाल करने के फायदे 

यदि व्यक्ति नियमित रूप से दही का इस्तेमाल करता है तो वास्तव में उसे गजब के फायदे देखने को मिलते हैं। बस वह इन फायदो से परिचित नहीं होता है इसीलिए हम आपको बता रहे हैं कि दही को खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं। 

dahi kis smy khana chahiye

* हमने ऊपर आपको बताया कि दही में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है और विटामिन सी को मनुष्य की प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इसीलिए यदि आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाह रहे हैं तो आप हमेशा ही दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े : आम की तासीर कैसी होती है? आम खाने के फायदे और नुकसान से जुडी जानकारी।

* दही का इस्तेमाल करने से सबसे अच्छा फायदा यह होता है कि यह आपके मोटापे को कम कर सकती है। क्योंकि दही को खाने के बाद आपको ऐसा महसूस होता है कि आप संतुष्ट है और आपको भूख नहीं लग रही है जिससे कि आप धीरे-धीरे खाना कम कर देंगे और यह आपके मोटापे का अंत कर देगी। इसीलिए मोटे व्यक्ति दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

* यदि आप दही का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपने शरीर की गर्मी से लड़ने की ताकत भी मिल जाती है क्योंकि दही की तासीर बहुत ज्यादा ठंडी होती है इसीलिए आपको गर्मी के मौसम में तो खासतौर से दही का इस्तेमाल करना चाहिए। 

आप यह भी पढ़ सकते है : दुनिया भर के 5 सबसे लोकप्रिय व्यंजन

इस लेख में हमने आपको यह बताया कि आपको दही खाने से कौन-कौन से फायदे होते हैं। दही को कई बार दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बहुत से मौके ऐसे भी होते हैं जिन पर दही से दूर रहने की सलाह दी जाती है। दही का इस्तेमाल लोग खाने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन केयर और बालों की केयर के लिए भी करते हैं। आपको दही का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए

You may also like

3 comments

arun rajak October 3, 2024 - 12:46 pm

दही में मीठा मिलाकर खाने से क्या होता है दही में हम शहत मिलकर खा सकते हैं इसकी जानकारी अवश्य दें

Reply
lalit raghav October 3, 2024 - 12:47 pm

सुबह-सुबह दही खाने से अच्छा प्रभाव शरीर में पड़ता है या हमें दही रोटियां के साथ खाना चाहिए हमें सबसे ज्यादा अच्छा बेनिफिट किस में मिलेगा दही को कब-कब और किस समय खाना चाहिए जिससे हमें शरीर में अच्छा प्रभाव मिल सके

Reply
renu kumari October 3, 2024 - 12:50 pm

हम घर पर अच्छी दही कैसे जमा सकते हैं उसमें ऐसा क्या डालें जो वह अच्छा जम सके जैसे हमें दुकान पर मिलती है ऐसे घर पर दही किस प्रकार जमेगी इसकी आवश्यक जानकारी दें

Reply

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.