Home त्यौहार दिवाली पर लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए? 

दिवाली पर लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए? 

by Dev
4 comments
diwali par mata lakshmi ko parsnn karne ke tarike

त्योहारों का समय बस शुरू होने ही वाला है। ऐसे में लोग विभिन्न त्योहार मनाएंगे और विभिन्न त्योहारों पर पूजा विधि अलग-अलग होती है। खासकर से लोग दिवाली का बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लेकिन इस त्यौहार पर पूजा करने की विधि अलग होती है। लोगों का यह प्रश्न रहता है कि दिवाली पर लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए? आज हम इसी प्रश्न का उत्तर देने जा रहे हैं। 

इस दिवाली पर लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए? 

दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। बहुत से लोग इसे रोशनी का पर्व भी कहते हैं। लोग चारों तरफ दिए जलाते हैं और खास तौर से दिवाली की रात को लोग बहुत धूमधाम से पूजा कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

ध्यान दे : दिवाली पूजन से धन प्राप्ति की विधि

diwali par mata ko parsnn kase kiya jata hai

* अगर आप भी दिवाली पर पूजा करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों को अपने ध्यान में रखना चाहिए जैसे कि जब आप माता लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें तो आपको उसके पास ही कुबेर यंत्र की स्थापना भी कर देनी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होती हैं और आपके घर में विराजमान हो जाती है। आपको धन की कभी भी कमी नहीं होगी। 

* लोग अक्सर यह प्रश्न पूछा करते हैं की दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए ऐसे में विभिन्न लोग विभिन्न तरीके बताते हैं। लेकिन बता दे कि किसी भी पूजा को करने के लिए दिशा का बहुत ज्यादा महत्व होता है। ऐसे में जब आप दिवाली की पूजा करें तो आपका उत्तर दिशा में या फिर उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए। यह दिशा तब की है जब आप माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा दिवाली वाली रात को कर रहे होते हैं। 

दिवाली पर करें यह उपाय 

दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए यह प्रश्न अक्सर सभी के मन में रहता है क्योंकि सभी लोग जाते हैं कि उसके घर में धन की कभी कमी ना हो वैभव की कभी कमी ना हो। 

यह भी पढ़े : ईद का चांद देखते वक्त पढ़ें यह दुआ, जाने इसका महत्व

diwali par mata lakshmi ko parsnn karne ke upayy

* जब हम किसी भी त्यौहार की पूजा कर रहे होते हैं तो इसके मुहूर्त का विशेष महत्व माना जाता है। दिवाली के बारे में ऐसा कहा जाता है कि दिवाली की पूजा को हमेशा चौघड़िया मुहूर्त में ही किया जाना चाहिए। जो भी व्यक्ति दिवाली की पूजा को चौघड़िया मुहूर्त में करता है। ऐसा करने से उसे बहुत से लाभ होते हैं उसे धन की कभी कमी नहीं होती उसे सुख समृद्धि की प्राप्त होती है। उसका परिवार सदैव खुश रहता है । इसीलिए दिवाली के मुहूर्त को हमेशा ध्यान में रखकर ही पूजा की जानी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी बहुत ज्यादा जल्दी प्रसन्न हो जाती है। 

आप यह भी पढ़ सकते है : रोज सुबह किशमिश खाने से क्या होता है?

* याद रहे जब भी आप दिवाली की पूजा करें तो आपको कलश स्थापना भी अवश्य करनी चाहिए। आप चाहे तो कांस्य या  फिर चाहे तो ताम्र का कलश लेकर उसके मुंह पर कलावा बांधकर इसमें पानी के साथ आम के पत्ते डालकर कलश स्थापना कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है की दिवाली की रात को कलश स्थापना करना बहुत ही शुभ होता है। 

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पर अपनाएं यह तरीका 

किसी भी पूजा को यदि विधि से किया जाए तभी वह पूजा संपूर्ण मानी जाती है। इसीलिए आपको यह पता होना चाहिए की दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको क्या करना चाहिए और आपको किस प्रकार से पूजा करनी चाहिए। 

* दिवाली की पूजा करते समय आपको मखाने, सिंघाड़े, खीर और गन्ने आदि का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। यह सब सामग्री तब इस्तेमाल की जानी चाहिए जब आप रात को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर रहे होते हैं।

दिवाली वाली रात को पूजा में इन सभी सामग्री का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है और इससे माता लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है। 

जानिए : गिलोय के जूस के क्या फायदे होते हैं? इसे कैसे उपयोग करना चाहिए? 

lakshmi mata ki pooja diwali par kis parkar ki jati hai

* दिवाली पर दिन में अपने मुख्य द्वार पर बंधनवार का बांधना भी बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है और आपके माता की चरण पादुकाएं इस तरह से अपने घर के मुख्य द्वार पर लगा देनी चाहिए जिससे कि उनका मुंह आपके घर में किसी व्यक्ति की प्रवेश की तरफ हो। आपको उनका मुंह अपने घर के भीतर के ओर करना चाहिए जैसे की माता लक्ष्मी का आगमन हो रहा हो और वह स्वयं चल आपके घर में आ रही हो।

आपको इस लेख से यह पता चला होगा की दिवाली पर लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए और अब आप इन तरीकों को अपनाने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे। हमारे द्वारा बताए गए इन तरीकों की हम ज्योतिष पुष्टि नहीं करते हैं। यह लेख हमने विभिन्न स्रोतों से जानकारी इकट्ठा करने के बाद लिखा है। किसी प्रकार की ज्योतिष सलाह के लिए आपको ज्योतिष से पूछना चाहिए।

You may also like

4 comments

vivek October 3, 2024 - 12:53 pm

दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा का समय किस समय होता है उसकी जानकारी हमें अवश्य दें

Reply
ankur singh October 3, 2024 - 12:54 pm

नवरात्रों के लिए कुछ जानकारी डालो ताकि हमें मां दुर्गा की पूजा करने की विधि का पता लगे उसका भोग और मंत्र क्या होता है इसकी जानकारी दें

Reply
komal kumari October 4, 2024 - 12:40 pm

दिवाली के दिन हमें कैसे कपड़े पहनना चाहिए जिससे मां लक्ष्मी खुश रहे और धन दौलत में कमी नहीं आए दिवाली के दिन ऐसा कोई उपाय बताइए

Reply
anikt rithoj October 4, 2024 - 12:44 pm

दिवाली के पूजा का समय क्या है दिवाली के दिन हमें और क्या-क्या करना चाहिए जिससे धन दौलत आए हमें इसकी आवश्यक जानकारी दें दिवाली के आने से पहले दिवाली के दिनों में क्या-क्या नहीं करना चाहिए और क्या-क्या करना चाहिए इसकी जानकारी दें

Reply

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.