व्यक्ति का मन भावनाओं से भरा हुआ है वह कभी बहुत अधिक खुशी महसूस करता है तो कभी बहुत अधिक दुख। ऐसे में खुशी में तो उसके पास सभी होते हैं लेकिन जब वह दुखी होता है तो वह अक्सर अपने आप को अकेला पाता है।
उसे समझ नहीं आता कि वह दुखी मन को हल्का करने के लिए क्या करें। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप जब आपका मन दुखी हो तो आपको क्या करना चाहिए।
जब मन बहुत दुखी हो तो क्या करना चाहिए? – What should one do when one is very Sad?
नीचे दिए गए तरीके निश्चित रूप से आपकी मदद कर सकते हैं अपने दुखी मन को हल्का करने में।

- यदि आपको अचानक से बैठे-बैठे बहुत ज्यादा दुख होने लगा है और आपको समझ नहीं आ रहा है आप क्या करें तो सबसे पहले खड़े होइए और एक गिलास ठंडा पानी पीजिए। खुद को सामान्य कीजिए और इसके बाद अपने किसी करीबी से जाकर मिलिए। उसके साथ अपने मन के विचार साझा कीजिए हो सकता है कि आपको मदद मिले।
- बहुत बार ऐसा होता है कि व्यक्ति के पास ऐसा कोई भी कारण नहीं होता जिससे कि उसका मन बहुत दुखी हो। लेकिन फिर भी वह बहुत विचलित सा रहता है इसका एक कारण खाली बैठना भी हो सकता है। जब व्यक्ति अपने कार्य से बहुत ज्यादा ब्रेक ले लेता है और वह सिर्फ आराम ही करता रहता है या सोता ही रहता है तो उसका मन दुखी रहने लगता है। इसीलिए खुद को कभी भी बहुत ज्यादा फ्री न रखें।
यह भी पढ़ें: Love attraction meaning in hindi
मन दुखी हो तो क्या करें? – What to do if you Feel Sad

- यदि आपका मन दुखी है तो आप म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं म्यूजिक वह हथियार है जिससे कि व्यक्ति के मूड में अचानक से बदलाव लाया जा सकता है। लेकिन ऐसे में संगीत का चुनाव बहुत अधिक जरूरी होता है। आपको सही संगीत चुनना आना चाहिए। यदि आपका मन बहुत विचलित है तो ज्यादा तेज आवाज वाले गाने न सुने शांत और स्थिर गाने सुनने का प्रयास करें।
- कुछ लोग जानवर से बहुत प्यार करते हैं। वहीं जो लोग जानवरों से ज्यादा प्यार नहीं करते वह भी जानवरों को देखकर खुश हो जाते हैं। क्योंकि जानवरों की गतिविधियां इतनी प्यारी रहती है कि लोगों को उन से प्यार होने लगता है। यदि आपका मन भी बहुत ज्यादा दुखी है तो आपको भी जानवरों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए। आप किसी कुत्ते के साथ खेल सकते हैं या फिर अपने बालकनी में बैठकर पक्षियों की क्रिया भी देख सकते हैं।
जब मन दुखी हो तो क्या करना चाहिए?
अक्सर लोग उदास रहते हैं और उन्हें समझ नहीं आ पाता कि वह क्या करें जिससे कि उनकी उदासी दूर हो जाए।

- जब मन बहुत दुखी हो तो आप नई-नई चीज करके देख सकते हैं जैसे कि आप कोई आर्ट कर सकते हैं। चाहे तो पेपर से कोई क्राफ्ट कर सकते हैं। वेस्ट में से बेस्ट बना सकते हैं और यदि आप एक ग्रहणी है तो आप खाने में कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। हमें पूरा विश्वास है कि ऐसा करने से आपको बहुत अच्छा लगेगा।
- बहुत से मामलों में देखा गया है कि व्यक्ति का मन इसलिए उदास हो जाता है क्योंकि उसके पास करने को कोई कार्य नहीं रहता और वह एक ही कार्य करके ऊब जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो आप अपनी अलमीरा, बेड, टेबल को व्यवस्थित कर सकते हैं आप चाहे तो अपने ऑफिस की टेबल आदि को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। क्योंकि कई बार मनुष्य का मन साफ सफाई करने से और साफ सफाई देखकर भी खुश हो जाता है।
ध्यान दें: Breakup ke baad kya kare
दुखी मन को ठीक करने के तरीके –

- बहुत बार एक ही स्थान पर पड़े रहने से भी मूड खराब हो जाता है और आप दुखी रहने लगते हैं ऐसे में जरूरी है कि आप कहीं बाहर घूम कर आए। व्यक्ति को महीने में एक बार तो आउटिंग पर जाना ही चाहिए। ऐसे में चाहे तो आप अपने परिवार वालों के साथ बाहर जाकर किसी रेस्टोरेंट में लंच या डिनर कर सकते हैं या फिर ऐसे ही शाम को किसी नदी के किनारे किसी बीच पर घूमने जा सकते हैं। ऐसा करने से आपको और आपके परिवार को एक नया एनवायरमेंट मिलेगा और आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
- जिन लोगों का मन लगातार उदास रह रहा है और वह भगवान में विश्वास रखते है तो आप किसी मंदिर में जाकर बैठ जाइए या फिर किसी अन्य पूजा पाठ वाले स्थान पर जाकर कुछ देर समय व्यतीत कीजिए और आपके मन में जो भी चल रहा है वह भगवान से साझा कीजिए ऐसा करने से निश्चित रूप से आपको मदद मिलेगी।
निष्कर्ष – Conclusion
आशा करते हैं कि आपको पता चल गया होगा कि मन दुखी हो तो क्या करें। ऊपर दिए गए उपायों से आपको जब मदद मिलेगी जब आपका मन बहुत ज्यादा दुखी होगा और आपको समझ नहीं आ रहा होगा कि आप क्या करें।
लेकिन यदि आप बहुत ज्यादा डिस्टर्ब है तो आपको किसी मनोचिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। हो सकता है कि आपको काउंसलिंग की जरूरत भी हो।