विभिन्न प्रकार के पक्षियों को विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं से जोड़कर देखा जाता है। किसी पक्षी का आना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है तो किसी पक्षी का आना अशुभ भी माना जाता है। लेकिन आज हम यह बताएंगे कि नीलकंठ पक्षी के घर में आने से क्या होता है। जी हां बहुत सुंदर से दिखने वाले नीलकंठ पक्षी के घर में आने से बहुत ज्यादा लाभ होते हैं। तो आईए जानते हैं कि घर में नीलकंठ पक्षी के आने से क्या होता है।
घर में नीलकंठ पक्षी आता है तो क्या?
आप सभी ने कभी ना कभी तो नीलकंठ पक्षी को अवश्य देखा होगा है। दिखने में यह बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है और यह लोगों के मन को अपने सुंदरता से मोह देता है। लेकिन इसके अलावा भी यह आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ हो सकता है। आईए जानते हैं कि घर में नीलकंठ पक्षी के आने से क्या होता है।

* नीलकंठ पक्षी आसानी से दिखने वाला पक्षी नहीं है इसके दर्शन करना बहुत ही दुर्लभ है। लेकिन यह आपको अचानक से ही दिख सकता है यदि आपको अपने घर में नीलकंठ पक्षी दिखाई दे तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपकी लॉटरी लगने वाली है। दरअसल घर में नीलकंठ पक्षी के आने से आपके घर में धन की वर्षा होने लगती है आपके घर में खुशियों का आगमन होता है।
आप यह भी पढ़ सकते है : सुंदरकांड रामायण का पाठ से जुड़ी जरूरी बातें
* यदि नीलकंठ पक्षी दशहरे के दिन अपने घर में दिखाई देता है तो यह आपके लिए सोने पर सुहागे से कम नहीं होगा। इससे आपको बहुत ज्यादा लाभ होगा क्योंकि सामान्य दिनों में ही घर पर नीलकंठ पक्षी के आने से व्यक्ति को बहुत ज्यादा लाभ होता है।
ध्यान दे : शनिवार के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?
ऐसी मेरी अभी दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी आपके घर आ जाता है तो आपको बहुत ज्यादा धन लाभ के अलावा भी बहुत कुछ मिलेगा। आपके घर आंगन में खुशियों का आगमन होने वाला है। आपके घर में या तो कोई बच्चा जन्म लेने वाला है या फिर आपके परिवार में किसी का विवाह होने वाला है।
घर में नीलकंठ पक्षी के आने से क्या होता है?
आप अपने आसपास बहुत से पशु पक्षियों को देखते होंगे। इन सभी के अपने-अपने महत्व है। हिंदू धर्म में इनके दर्शन मात्र को लेकर बहुत सी मान्यताएं हैं। इसी क्रम में हम आपको यह बता रहे हैं कि घर में नीलकंठ पक्षी के आने से क्या होता है।

* यदि किसी व्यक्ति को अपने घर की मुंडेर पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होते हैं तो समझ जाना चाहिए कि यह बहुत शुभ हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि नीलकंठ पक्षी भगवान शिव का एक रूप है और भगवान शिव को संसार से संकट हरने वाला माना जाता है। ऐसे में यदि आपको अपने घर की मुंडेर पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाते हैं तो आपको शीघ्र ही वाहन प्राप्ति होने वाली होती है। जी हां आप शीघ्र ही कोई वाहन खरीदने वाले हैं। इसके अलावा इसका एक अर्थ है अभी होता है कि आप कोई संपत्ति में निवेश करने वाले हैं या फिर किसी संपत्ति को खरीदने वाले हैं।
जानिए : पितृ दोष निवारण के उपाय क्या है?
* यदि आपको सोमवार के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाते हैं तो यह किसी लॉटरी लगने से कम नहीं होगा। क्योंकि सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है और नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का रूप माना जाता है। सोमवार के दिन यदि आपको अपने घर में नीलकंठ पक्षी दिखाई दे रहा है तो आपको अपार धन की प्राप्ति होने वाली होती है आप किसी संपत्ति को खरीदने वाले होते हैं या फिर आपके जीवन में किसी अन्य प्रकार से खुशी आने वाली होती है या फिर आपके काफी समय से अटके हुए काम पूरे होने वाले होते हैं। इसके अलावा यह आपके भाग्य उदय का संकेत है।
यह भी पढ़े : नवरात्र में 9 दिन लगातार लगाए ये भोग, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न
* वहीं यदि किसी व्यक्ति को अपने घर में दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाते हैं तो इसका अर्थ होता है कि उसके जीवन से दरिद्रता दूर होने वाली होती है।

अब वह निर्धन नहीं रहेगा। यही कारण है कि दशहरे के दिन में नीलकंठ पक्षी के दर्शन को लेकर बहुत सी मान्यता समाज में व्याप्त है और लोग इनका खूब विश्वास भी किया करते हैं। लोग दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन को लेकर आतुर रहते हैं क्योंकि वह मानते हैं कि यदि वह नीलकंठ पक्षी के दर्शन कर पाए तो उनके लिए इससे बेहतर कुछ भी नहीं होगा।
आप यह भी पढ़ सकते है : सोमवार के दिन शिवलिंग पर इस तरह जल चढ़ाने से होती है हर परेशानी ख़त्म
ऊपर हमने आपको यह बताने का प्रयास किया कि घर में नीलकंठ पक्षी के आने से क्या होता है आशा करते हैं कि आपको यह लेख पढ़ कर अच्छा लगा होगा और आपको यह पता चल गया होगा कि सामान्य से दिखने वाले नीलकंठ पक्षी के घर में आने से आपको कितने ज्यादा फायदे हो सकते हैं। हालांकि यह लेख हमने विभिन्न प्रकार के लोग मान्यताओं से प्रेरित होकर लिखा है। हम इसकी किसी भी प्रकार से ज्योतिष पुष्टि नहीं करते हैं।