हमारे घर के बड़े बुजुर्ग अक्सर हमें कहते रहते हैं कि हमें सुबह उठकर सुबह को नंगे पैर घास पर घूमना चाहिए। ऐसा करने से बहुत सी बीमारियां दूर रहती है। इसके अलावा भी इसके और बहुत से फायदे होते हैं। जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। लेकिन हम आपको यह बताने जा रहे हैं की घास पर नंगे पैर घूमने से क्या फायदे होते हैं।
सुबह को घास पर नंगे पैर घूमने से क्या फायदे होते हैं?

सबसे पहले व्यक्ति के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि उसे घास पर नंगे पैर किस वक्त घूमना चाहिए और आखिर कौन सी बीमारी है जो उसे घास पर नंगे पैर घूमने से नहीं होगी या फिर कौन सी बीमारियां हैं जिन्हें वह घास पर नंगे पैर घूम कर दूर कर सकता है।
* यदि आप भी अपनी आंखों की रोशनी को लेकर चिंतित है और आपकी आंखों की रोशनी कम हो गई है तो आप घास पर नंगे पैर घूम कर अपनी आंखों की रोशनी को स्थिर और नियंत्रण में कर सकते हैं।
ध्यान दे : घर पर बॉडी कैसे बनाएं? घर पर बॉडी बनाने का आसान तरीका
इसके अलावा भी यदि किसी व्यक्ति को यह लगता है कि भविष्य में उसकी आंखों की रोशनी खराब हो सकती है तो उसे सुबह उठकर घास पर नंगे पैर अवश्य टहलना चाहिए इससे आंखों की रोशनी बढ़ जाती हैं l।
* यदि कोई व्यक्ति मधुमेह का शिकार है तो उसे सुबह को उठकर नंगे पैर ओस वाली घास पर अवश्य घूमना चाहिए। इसके बाद आप कभी भी यह नहीं पूछेंगे कि घास पर नंगे पैर घूमने से क्या फायदे होते हैं। क्योंकि डायबिटीज वाले मरीजों को घास पर नंगे पैर घूमने से बहुत ज्यादा फायदा देखने को मिलता है।

साथ ही जिस व्यक्ति को डायबिटीज नहीं है और उसे खतरा है कि वह डायबिटीज का शिकार हो सकता है उसे भी सुबह उठकर घास पर नंगे पैर घूमना चाहिए। ऐसा करने से वह डायबिटीज को दूर रखने में अपनी मदद कर सकता है।
रोजाना घास पर नंगे पैर घूमने से क्या फायदे होते हैं?
पहले समय में जब अंग्रेजी दवाइयां नहीं हुआ करती थी तब हमारे बड़े बुजुर्ग या तो आयुर्वेद पर निर्भर रहते थे या फिर अपने घरेलू नुस्खे पर। इसी में से एक है कि वह सुबह उठकर घास पर अवश्य टहला करते थे। अब हम यह बताएंगे कि घास पर नंगे पैर घूमने से क्या फायदे होते हैं।
जानिए : बाइसेप्स कैसे बढ़ाएं? बाइसेप्स का साइज बढ़ाने के कुछ कारगर तरीके
* आयुर्वेद में यह बात कही गई है कि जिस व्यक्ति के तलवे स्वस्थ रहते हैं उसका पूरा शरीर स्वस्थ रहता हैं। आप यह भी कह सकते हैं कि पूरे शरीर का स्वास्थ्य तलवों के स्वास्थ्य पर ही निर्भर करता है। यदि आपके तलवे स्वस्थ है तो आपको हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी बीमारियां भी नहीं होती है। यही कारण है कि आयुर्वेद में इस बात का उल्लेख किया गया है कि व्यक्ति को सुबह उठकर नंगे पैर घास पर अवश्य घूमना चाहिए।

* जिस व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत नहीं होती है उसे सभी बीमारियां बहुत जल्दी पकड़ती है यही कारण है कि हर व्यक्ति चाहता है कि वह मजबूत बने। ऐसे में यदि आप सुबह उठकर घास पर नंगे पैर घूमते हैं तो यकीनन आप अपनी इम्यून सिस्टम को बहुत ज्यादा मजबूत कर सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे तलवों की नसें हमारे शरीर से सीधे रूप से कनेक्ट होती है।
ऐसे में जब हमारे तलवों को आराम मिलता है और हमारे तलवे नरम नरम व्यायाम करते हैं तो इससे हमारे शरीर की सभी नसों को बहुत ज्यादा आराम मिलता है और हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ने लगती है।
आप यह भी पढ़ सकते है : जिम जाने से पहले इस्तेमाल किए जाने वाले प्री वर्कआउट नेचुरल ड्रिंक
* सुबह ठंडी हवा में घूमने से तो मनुष्य का दिमाग पहले ही स्थिर हो जाता है और उसका मन बहुत शांत हो जाता है। ऐसे में सोचिए यदि आप सुबह जल्दी उठकर सुबह-सुबह ठंडी ठंडी घास पर नंगे पैर चलते हैं तो आपको कितने आनंद का एहसास होगा। इसके आपको फायदे भी होंगे और आपको आनंदित भी महसूस होगा। दरअसल सुबह उठकर नंगे पैर घास पर घूमने से आपको बहुत से फायदे देखने को मिलेंगे।

इन्हीं में से एक है कि आपको तनाव से मुक्ति मिल जाएगी और आपको चिंता भी नहीं होगी। यदि आपके मन में कोई स्ट्रेस चल रहा है तो आपको सुबह उठकर नंगे पैर घास पर अवश्य घूमना चाहिए। यदि आप इस तरीके को अपना कर देखते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में फायदा देखने को मिलेगा। आपका पूरा दिन बहुत ज्यादा अच्छा जाएगा और आपको बहुत ज्यादा फ्रेश भी महसूस होगा।
देखा आपने कैसे घास पर नंगे पैर घूमने से क्या फायदे होते हैं। जी हां यह सभी फायदे बहुत ज्यादा बेहतरीन है और इससे आपको ज्यादा दवाइयां की जरूरत नहीं पड़ती है।
इसके अलावा घास पर नंगे पैर घूमने से आपकी सेहत तो बनेगी ही साथ ही आप को और कई बीमारियां भी नहीं पकड़ पाएगी इसीलिए आपको ऐसा करना चाहिए इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते है।
3 comments
घास पर नंगे पैर चलने की आपने अच्छा बताया है सुबह कितने किलोमीटर में पैदल चलना चाहिए क्या हमें इसकी जानकारी आप दे सकते हैं और इसे फिर कौन-कौन सी बीमारी खत्म होती है क्या इसकी भी जानकारी हमें दे सकते हैं
क्या घास में नंगे पैर चलने से हार्ट प्रॉब्लम खत्म होती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है अगर यह सच है तो हमें और भी जानकारी दे हमें सुबह घूमने के आने के बाद हमें खाली पेट क्या खाना चाहिए
क्या घास में चलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है इसकी जानकारी हमें अवश्य दें