जीवन में मनुष्य की बहुत से रिश्ते होते हैं। इनमें से प्रत्येक रिश्ते का नाम अलग-अलग होता है जैसे की मां-बाप, भाई बहन, चाचा चाचा इत्यादि। यह सभी रिश्ते ऐसे होते हैं जो जन्म के साथ ही मनुष्य को मिलते हैं।
लेकिन मनुष्य के जीवन में बहुत से रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो उसे जन्म के साथ नहीं मिलते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता दोस्ती का है। कुछ लोग इसे फ्रेंडशिप का रिश्ता भी कहते है।
दोस्ती किसी के भी मध्य हो सकती है वह चाहे लड़के और लड़की की हो, लड़के और लड़के के मध्य हो या फिर लड़की और लड़की के मध्य हो। आजकल लड़के और लड़की की दोस्ती को मात्र दोस्ती नहीं कहा जाता। लोग इसे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के नाम से जानते हैं।
आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि गर्लफ्रेंड क्या होती है?
Gf क्या होती है? – (what is Gf)
जीएफ से यहां हमारा आशय गर्लफ्रेंड से है। इसका हिंदी अर्थ महिला मित्र या फिर लड़की दोस्त से होता है। आज कल समाज में यह शब्द बहुत ही प्रचलित हो गया है।

कुछ लोग इस रिश्ते को अच्छी नजरों से देखते हैं तो वहीं कुछ रिश्ते को हीन भावना से भी देखते हैं। वह इस रिश्ते को अच्छा नहीं मानते हैं। लेकिन यहां पर हमारे लिए यह जानना जरूरी नहीं है कि लोग इस रिश्ते को कैसा मानते हैं।
हमारे लिए जरूरी यह है कि यह होता क्या है? तो आइए हम आपको बताते हैं कि गर्लफ्रेंड क्या होती है। (Gf kise kahate hain)
यह भी पढ़ें: लड़की कैसे पटाए
- कुछ लोगों का मानना है की गर्लफ्रेंड वह होती है जो आपको बिना किसी स्वार्थ के प्यार कर सके। बिना किसी बात के आपका ख्याल रखें। आपके सुख-दुख में आपके साथ खड़ी रहे और जब भी आप किसी दुख में हो या फिर किसी समस्या से जूझ रहे हो तो वह आपके साथ मिलकर उस समस्या को हल करें।
- वहीं कुछ लोग कहते हैं कि गर्लफ्रेंड वह होती है जो आपको वास्तविक मायने में इंसान बनाएं। यदि आप किसी गलत राह पर चल रहे हैं तो वह आपको सही राह पर लाएं। आपकी भविष्य की योजनाओं में आपका साथ दे। वह आपको हर बुरी आदत से दूर ले जाए। यदि आप नशे के आदी हैं तो वह आपको नशे से भी दूर ले जाए।
- कुछ लोगों का मानना है कि गर्लफ्रेंड वह होती हैं जिसके साथ आप कंफर्टेबल महसूस करें। जिससे कोई भी बात करने से पहले आपको सोचा ना पड़े। जैसे ही आपकी परेशानी के समय में वह आपके कंधे पर हाथ रखें तो आपको बहुत हल्का महसूस हो।
- अब तक आप यह बात तो समझ ही गए होंगे कि गर्लफ्रेंड और महिला मित्र में बहुत फर्क होता है। भले ही गर्लफ्रेंड का हिंदी अर्थ महिला मित्र ही हो। लेकिन गर्लफ्रेंड और महिला मित्र बहुत से मायनों में अलग है। क्योंकि आपकी गर्लफ्रेंड एक ही होगी लेकिन आपकी महिला मित्र बहुत सी हो सकती हैं। क्योंकि गर्लफ्रेंड वह होती है जिससे कि आप भविष्य में शादी करने का सपना भी देखते हैं। लेकिन आप सभी महिला मित्रों से शादी करने का सपना नहीं देख सकते।
- गर्लफ्रेंड से आपका रिश्ता रोमांटिक होता है। लेकिन सभी महिला मित्रों के साथ आप रोमांस नहीं कर सकते। गर्लफ्रेंड वह होती है जिसके साथ आप कुछ पल रोमांस के बिताना चाहे।
- जीएफ बाकी सभी महिला मित्रों से अलग होती है। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को अन्य महिला मित्र के साथ नहीं देख पाती। हालांकि सभी मामलों में ऐसा नहीं होता है लेकिन यदि कोई लड़की आपसे सच्चा प्रेम करती है तो वह आपको एक हद तक ही किसी दूसरी महिला के साथ देख सकती हैं और एक हद तक ही दूसरी महिला के साथ घूमने फिरने खाने पीने की आजादी दे सकती है।
क्योंकि एक सच्ची जीएफ को हमेशा आपको दूसरी महिला के लिए खो देने का डर बना रहेगा। लेकिन वही यदि ये बंदिशे हद से ज्यादा हो जाएं तो आपका रिश्ता बहुत टॉक्सिक हो जाएगा। और आपके बीच दूरियां आनी शुरू हो जाएगी।
आप यहाँ पर दिए गए इन सभी विषयों के बारे में उचित जानकारियां हासिल कर सकते है।
- सच्चे प्यार के संकेत
- प्यार का इजहार कैसे करे
- सच्चे प्यार को कैसे भूले
- Ladki se kaise baat kare whatsapp par
- Gf bf chat on whatsapp
निष्कर्ष -(Conclusion)
आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखे गए इस लेख से यह बात जानने में मदद की मिली होगी की गर्लफ्रेंड किसे कहते हैं और जीएफ क्या होती हैं। आप यह भी जान पाए होंगे की जीएफ किसे कहते हैं?
यदि आप इस लेख में कुछ और शामिल करना चाहते हैं या फिर इस लेख से संबंधित कोई भी सुझाव हमें देना चाहते हैं तो आप कमेंट सेक्शन के माध्यम से दे सकते हैं।
1 comment
गर्लफ्रेंड क्या होती है गर्लफ्रेंड के बारे में हमें बहुत ही ज्यादा Deeply knowledge चाहिए होती है। क्योंकि गर्लफ्रेंड बनाने से प्यार का मतलब समझ नहीं आता जब किसी व्यक्ति का बुरा टाइम चल रहा हो। और उसकी गर्लफ्रेंड ने साथ नहीं दिया तो तो गर्लफ्रेंड उससे प्यार नहीं करती गर्लफ्रेंड को समझने के लिए हमें अच्छे से पता होना चाहिए। कि हम किसी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बना रहे हैं वह हमारे काबिल है या नहीं गर्लफ्रेंड बनाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। लड़की को देखते ही कभी भी हमें गर्लफ्रेंड नहीं बनना चाहिए उसके बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए कि वह क्या करती है। कैसी है कैसी बातें करती है यह सब जानकर हमें अपनी लाइफ में गर्लफ्रेंड को बनाना चाहिए।