कोरोना काल को बीते हुए भी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है और कोरोना काल में हमने जो शब्द सबसे ज्यादा सुना है वह था गिलोय। जी हां गिलोय का इस्तेमाल कोरोना काल में लगभग हर व्यक्ति कर रहा था क्योंकि गिलोय के माध्यम से बहुत सी बीमारियों का इलाज संभव हो जाता है। आज के इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि गिलोय के जूस के क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे उपयोग करना चाहिए?
गिलोय के जूस के फायदे

प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह जानना बहुत ज्यादा जरूरी है की गिलोय के जूस के क्या फायदे होते हैं। गिलोय आपको स्वाद में कड़वा जरूर लग सकता है लेकिन यह उतने ही ज्यादा सकारात्मक प्रभाव आपको दिखाता है।
* गिलोय में ऐसे बहुत से गुण पाए जाते हैं जो कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बहुत ज्यादा मजबूत कर देते हैं। साथ ही यह आपके शरीर को बहुत से प्रकार के इंफेक्शन और बीमारियों से भी दूर रखते हैं। यह बात रिसर्च में भी साबित हो चुकी है कि गिलोय के माध्यम से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत किया जा सकता है।
ध्यान दे : रोज सुबह किशमिश खाने से क्या होता है
* यदि आप गिलोय का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ज्यादा थकान और तनाव का भी एहसास नहीं होता है। क्योंकि गिलोय में थकान और तनाव दोनों को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। यह आपके शरीर में तनाव उत्पन्न करने वाले हार्मोन के लेवल को नियंत्रण में रखने का कार्य करता है। जिस वजह से आपको ज्यादा थकान और तनाव का एहसास नहीं होता है।
गिलोय इस्तेमाल करने के फायदे

गिलोय का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि बहुत ज्यादा पहले से किया जाता रहा है बहुत से आयुर्वेदिक दवाई में इस का इस्तेमाल किया जाता है।
* बहुत बार व्यक्ति के शरीर में किसी भी सामान्य कारण से सूजन आ जाती है जो की बहुत ज्यादा दर्द भी उत्पन्न करती है इसीलिए यदि आपके शरीर में भी सूजन आ रही है तो आप गिलोय का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इससे सूजन दूर हो सकती है। साथ ही गिलोय में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो आपकी सूजन को तो दूर करते ही है सूजन के साथ होने वाले दर्द से भी आपको निजात दिलाने का कार्य करते हैं।
यदि आप इस प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं और गिलोय के माध्यम से इसका निजात पाना चाहते हैं तो आपको इसकी टैबलेट और जूस पर निर्भर हो जाना चाहिए।
इतना ही नहीं यदि आप यह जानना चाहते है की आम की तासीर कैसी होती है तो दिए गए लिंक पे क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है
* रिसर्च में यह बात सामने आई है कि इसमें कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण भी पाए जाते हैं जिनके माध्यम से आपको दिल से जुड़ी किसी भी बीमारी का खतरा बहुत ज्यादा कम हो जाता है। इसीलिए यदि किसी व्यक्ति को दिल की बीमारी है या फिर कोई भविष्य में दिल की बीमारी से बचा रहना चाहता है तो उसे अपनी दिनचर्या में इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए।

यह दिल की बीमारी वाले व्यक्ति की बीमारी को कम करने में मदद कर सकती है साथ ही सामान्य व्यक्ति को दिल की बीमारी होने से बचाएं रखती है।
गिलोय को इस्तेमाल करने से होने वाले लाभ
गिलोय का इस्तेमाल करने से एक नहीं बल्कि हजारों फायदे होते हैं और इसका लाभ लोग आज नहीं बहुत पहले से उठा रहे हैं। बहुत से आयुर्वेदाचार्य ने अपनी बड़ी-बड़ी पुस्तकों में इसका उल्लेख किया है।
* क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं यही कारण है कि यह आपकी त्वचा को भी बहुत ज्यादा हेल्दी बनाए रखने का कार्य कर सकती है। यदि किसी व्यक्ति को स्किन की समस्या हो रही है उसको पिंपल्स हो रहे हैं या फिर उसको झुर्रियों की समस्या है तो वह गिलोय का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानिए : बटर फ्रूट कैसे खाया जाता है और इसे खाने के अविश्वसनीय फायदे
हमने ऊपर आपको बताया कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं इससे आपको इस बात का अंदाजा तो लगी गया होगा कि एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होने के कारण यह एक अच्छी एंटी एजिंग के रूप में भी कार्य करती है।

* यदि किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या हो रही है तो वह गिलोय का काढ़ा पी सकता है या फिर इसका जूस पी सकता है। उसे इससे बहुत ज्यादा फायदे देखने को मिलेंगे क्योंकि गिलोय आपके पाचन को सही करने के लिए जानी जाती है।
मेडिसिन पर हुई कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है कि गिलोय के भीतर ऐसे बहुत से गुण होते हैं जो कि व्यक्ति के पाचन तंत्र को बहुत ज्यादा मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं।
इस लेख में हमने आपको यह बताने का प्रयास किया की गिलोय के जूस के क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे उपयोग करना चाहिए। बहुत से लोगों का मानना है कि गिलोय बहुत ज्यादा कड़वा होता है इसीलिए वह इसका इस्तेमाल नहीं करते।
लेकिन आपने गिलोय के जूस के फायदे सुनकर यकीनन इसे अपनाने का मन बना लिया होगा लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको आयुर्वेदाचार्य से पूछ लेना चाहिए।
1 comment
गिलोय जूस के काफी फायदे होते हैं अगर हमें शरीर से बीमारियों को जड़ से खत्म करना है तो हमें सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पीना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे। गिलोय हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है अगर व्यक्ति को डेंगू मलेरिया हो जाता है। तो हमें गिलोय का जूस पीना चाहिए क्योंकि डेंगू मलेरिया बहुत ही खतरनाक बीमारी होती है। व्यक्ति को भूख की कमी हो जाती है खून में इंफेक्शन हो जाता है जिसके कारण वह काफी दिक्कतों मैं आ जाता है ।