योग और व्यायाम के बहुत ज्यादा फायदे देखने को मिलते हैं। अलग-अलग योग का अलग-अलग फायदा होता है। आप चाहे तो कोई बीमारियों का अंत सिर्फ योग और व्यायाम के माध्यम से ही कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि आपको यह पता हो कि कौन सा योग और मुद्रा किस लाभ के लिए जाना जाता है। नीचे हम आपको हाकिनी मुद्रा के अद्भुत फायदे बताने जा रहे हैं।
हाकिनी मुद्रा क्या हैं?
यह मुद्रा एक प्राचीन मुद्रा होती है जिसे बहुत प्राचीन समय से ही लोगों द्वारा अपने मस्तिष्क के विकास को बेहतर करने के लिए किया जाता रहा है। नीचे हम आपको इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
हाकिनी मुद्रा के लाभ
जैसा कि हम बता चुके हैं कि इसका इस्तेमाल प्राचीन समय से ही लोगों द्वारा किया जाता है। इसी बात से आपको अंदाजा लग गया होगा कि यह अपने आप में बहुत ज्यादा अद्भुत मुद्रा है और इसके बहुत से लाभ होते हैं।

- याददाश्त बढ़ाता है: इस मुद्रा को करने से आपकी याददाश्त बढ़ती है और आपके सीखने की क्षमता भी तेज हो जाती है। यह चीजों को आसानी से याद रखने आपकी मदद कर सकती है। यदि आपको भी चीज ध्यान नहीं रह पाती या फिर आपको चीज जल्दी से समझ नहीं आती तो आपको इस मुद्रा का अभ्यास करना और सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए।
- दिमाग के स्वास्थ्य को सुधारे: इस मुद्रा को करने से आपके दिमाग को काफी अच्छी मदद मिलती है। और साथ में शीर्षासन करने से भी दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ता है यह आपकी मानसिक स्थिति को काफी ज्यादा बेहतर बना देती हैं। यदि आपके दिमाग से संबंधित किसी प्रकार का रोग है तो उसे ठीक करने में भी यह मुद्रा आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकती हैं।
- व्यक्ति को एकाग्र करें: यह मुद्रा आपकी एकाग्रता को बढ़ाने में भी आपकी काफी हद तक मदद कर सकती है। यदि आपका मन एकाग्र नहीं रहता है या फिर एक ही कार्य में नहीं लगता और इधर-उधर भटकता रहता है तो आपको इस मुद्रा को करना शुरू करना चाहिए। यकीन मानिए ऐसा करने से आपको एकाग्रता बढ़ाने में काफी ज्यादा मदद मिलेगी।
हाकिनी मुद्रा को करने से क्या होता है?
योग और व्यायाम को करने के बहुत से फायदे होते है। लेकिन इन्हें करने से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। खैर यहां पर तो हम आपको विशेष रूप से हाकिनी मुद्रा के फायदे बता रहे है। तो आइए नीचे इसके अन्य फायदों के बारे में जानते हैं।

- अनिद्रा की समस्या में छुटकारा: यदि आप नियमित रूप से इस मुद्रा को करना शुरु करते हैं तो यह आपको अनिद्रा की समस्या से छुटकारा दिला सकती हैं। यह मुद्रा आप को आसानी से नींद लाने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा यदि आपको नींद आती है लेकिन उसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है तो भी आप इस मुद्रा को कर अपनी नींद की गुणवत्ता सुधार सकते है।
ध्यान दे : सुबह उठकर नीम के पानी से करे इस तरह कुल्ला, पीले दॉंत हो जायेंगे सफ़ेद मुँह से आएगी खुशबू
- आत्मविश्वास को बढ़ाएं: यदि आपके भीतर आत्मविश्वास की कमी है तो आप इस मुद्रा को कर सकते हो और अपने आत्मविश्वास में वृद्धि कर सकते हैं। यह आपके व्यक्तित्व को भी बहुत ज्यादा बेहतर बना देती है। यदि किसी भी व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास नहीं होता तो उसका व्यक्तित्व निखर कर सामने नहीं आ पाता।
हाकिनी मुद्रा करने से होने वाले फायदे
हम आपको पहले ही हाकिनी मुद्रा से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बता चुके हैं। नीचे हम आपको इसके कुछ और फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं क्योंकि यह एक बहुत ही बेहतरीन मुद्रा मानी गई है और लोग काफी लंबे समय से इसका अभ्यास करते आए हैं।
यह भी पढ़े : इम्यूनिटी शक्ति को बढ़ाने के लिए करे यह एक्सरसाइज

- तनाव और चिंता को दूर करें: यह मुद्रा इतनी ज्यादा प्रभावी होती है कि यह आपको हो रहे तनाव और चिंता में और मन में हो रही घबरहाट से भी आपकी सहायता कर सकती है। यह मुद्रा चिंता और तनाव को कम कर आपके दिमाग की शांति प्रदान करने का कार्य करती है। दैनिक जीवन में भी बहुत से कारणों की वजह से व्यक्ति को तनाव रहता है। इन सभी स्थितियों में यह आपकी मदद कर सकता है इसीलिए आपको नियमित रूप से इस मुद्रा को करना शुरू कर देना चाहिए।
- दिमाग को शांति प्रदान करें: यदि आपका दिमाग कभी स्थिर नहीं रह पाता और अशांत रहता है या फिर आपके दिमाग में कचरा भरा रहता है और विभिन्न प्रकार की बातें हर समय चल रही होती हैं। तो भी आप इस मुद्रा को नियमित रूप से कर सकते हैं और अपने दिमाग को अथाह शांति प्रदान कर सकते हैं।
हाकिनी मुद्रा कैसे की जाती हैं?
अब जब हम आपको हाकिनी मुद्रा करने के बहुत से फायदों के बारे में बता चुके हैं तो नीचे हम आपको यह मुद्रा करना भी सिखाएंगे। लेकिन आपको इस मुद्रा को विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए। तो आइए नीचे जानते हैं इस मुद्रा को करने का पहला चरण।

- सबसे पहले आपको वज्रासन या फिर पद्मासन में बैठना है।
- इसके बाद अपने दोनों हाथों को अपने दोनों घुटनों पर रख लीजिए।
- हाथों को घुटने पर रखे हुए ही आपको अपने तर्जनी और अंगूठे को एक दूसरे से मिलाना है।
- अब अपने निगाहों को अपने नाक के आगे की ओर केंद्रित कीजिए हालांकि यह करना आपको थोड़ा मुश्किल लग सकता है लेकिन यह इस मुद्रा में सबसे ज्यादा आवश्यक है।
- याद रहे आपको अपनी सांसों को नियंत्रण में रखना है। सांसों को नियंत्रण में रखते हुए आपको गहरी गहरी सांस लेने हैं। आपको इसका अभ्यास लगभग 10 से 15 मिनट तक करना है और नियमित रूप से रोजाना सुबह को इसका अभ्यास किया जाना चाहिए।
हमारे द्वारा हाकिनी मुद्रा के फायदे बताने के उद्देश्य के साथ लिखा गया यह लेख आपको कैसा लगा यह आपने कमेंट सेक्शन के माध्यम से बता सकते हैं। यदि आप इस लेख में अपने सुझाव शामिल करना चाहते हैं तो वह भी आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं। लेकिन यदि आप इस मुद्रा को करना नहीं जानते हैं या फिर आप इस मुद्रा को करना अभी सीख रहे हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप किसी विशेषज्ञ से पता करें और उसकी देखरेख में ही यह मुद्रा करें।