Home स्वास्थ्य हर्निया होने का मुख्य कारण क्या है?

हर्निया होने का मुख्य कारण क्या है?

by Rajeev Kumar
0 comment
हर्निया क्यों होता है?

आज के इस लेख में हम आपको हर्निया के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो आप सभी यह जानते होंगे कि हर्निया क्या होता है। शरीर के किसी हिस्से का शरीर की किसी कमजोर हिस्से से बाहर निकल आना हर्निया की समस्या कहलाता है। यहां पर यह बहुत से लोगों द्वारा पूछा जाता है कि आखिर हर्निया होने के मुख्य कारण क्या है? तो नीचे हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि हर्निया होने का मुख्य कारण क्या है। 

हर्निया क्यों होता है?

यह तो हम ऊपर ही स्पष्ट कर चुके हैं कि नीचे हम आपको यह बताएंगे कि हर्निया होने के मुख्य कारण क्या है। वास्तव में इसका कोई एक कारण नहीं है ऐसे बहुत से कारक होते हैं जो कि आपको इस समस्या की ओर धकेल सकते हैं। बस आपको इन्हें समय रहते जानने की आवश्यकता होती है जिससे कि आप अपना बचाव कर सके। 

  •  चोट के कारण: यदि आपको एक्सीडेंट हो जाता है और आपको बहुत भयानक चोट लग जाती है या फिर आपको सामान्य चोट भी लगती है तो भी आपको हर्निया हो सकता है। वास्तव में जब किसी व्यक्ति को चोट लगती है तो उसकी मांसपेशियों और ऊतकों पर इसका प्रभाव पड़ता है। जिस कारण से इसकी बहुत ज्यादा संभावना बन जाती है कि व्यक्ति हर्निया का शिकार हो सकता है। इसीलिए यह सलाह दी जाती है कि व्यक्ति को अपने ऊतकों और मांसपेशियों को विशेष रूप से बचा कर रखना चाहिए।
  • वजन उठाने के कारण: यदि आप बहुत ज्यादा वजन उठाते हैं तो भी आपको हर्निया हो सकता है। क्योंकि जब व्यक्ति बहुत ज्यादा वजन उठाता है तो उसके ग्रोइंग एरिया और पेट पर काफी ज्यादा खिंचाव पड़ता है जिससे कि उसे हर्निया होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। 

एक नज़र में आप यह भी पढ़ सकते है : बीपी लो क्यों होता है?

हर्निया के कारण क्या है?

नोट : बीपी लो में कौन से फल खाने चाहिए? 

ऊपर हम आपको हर्निया जैसे भयानक समस्या के कुछ कारणों के बारे में बता चुके हैं। नीचे हम इसके कुछ और करणों पर चर्चा करने जा रहे हैं। जब आपको इसके कारण के बारे में सही से पता होगा तब आप इन कारणों पर भी विशेष रूप से ध्यान दे पाएंगे और हर्निया से खुद की रक्षा कर पाएंगे। 

  •  उम्र के कारण: हर्निया के होने में उम्र भी एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जैसे-जैसे व्यक्ति का उम्र बढ़ता जाता है वैसे-वैसे व्यक्ति की मांसपेशियां और ऊतक कमजोर होने शुरू हो जाते हैं। और जब व्यक्ति के ऊतक और मांसपेशियों होती है तो उसे हर्निया होने का खतरा बन जाता है। जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बहुत ज्यादा बढ़ने लग जाती है वैसे-वैसे उसे यह समस्या होने की संभावना भी बढ़ने लगती है और इस कारण को रोक पाना किसी भी व्यक्ति के लिए संभव नहीं है। बस वह इतना कर सकता है कि वह अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान दे सकता है जिससे कि शरीर में कमजोरी ना आए।
  •  गर्भावस्था के दौरान: गर्भवती महिला के पेट में दबाव पड़ता है जिस कारण से उसे हर्निया होने का खतरा बनता है। पेट में दबाव पड़ना हर्निया का एक बड़ा कारण होता है। हालांकि गर्भावस्था के बाद यह समस्या खुद से ठीक होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। गर्भावस्था में आप पेट पर दबाव न पड़ने के लिए कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं।
  • बहुत ज्यादा खांसी या छींक आने के कारण: यदि किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा खांसी अच्छी आती है तो इसका सीधा असर उसके पेट पर दबाव पड़ने से पड़ता है। जब व्यक्ति छींकता रहता है तो उसके पेट पर अत्यधिक दवा पड़ता है। ठीक ऐसा ही खांसी की स्थिति में भी होता है। जब व्यक्ति को बहुत ज्यादा खांसी हो रही होती है तो उसके पेट पर दबाव करना शुरू हो जाता है जिस कारण से व्यक्ति को हर्निया हो सकता है।

हर्निया किन कारणों से होता है?

अब तक के इस लेख में हम हर्निया के बहुत से कारणों के बारे में जान चुके हैं। नीचे हम हर्निया के और कारणों के बारे में जानेंगे। हर्निया कोई सामान्य बीमारी नहीं है और कहीं स्थितियों में यह बहुत ज्यादा भयानक रूप भी ले लेती है। इसीलिए आपके लिए आवश्यक है कि आप समय रहते इसके कारणों पर काबू पा लें। 

  •  लगातार बढ़ता वजन: यदि किसी व्यक्ति का वजन लगातार बढ़ रहा है तो उसके पेट पर दबाव करना शुरू हो जाता है। और हम आपके ऊपर भी बता चुके हैं कि जब व्यक्ति के पेट पर दवा पड़ता है तो उसे हर्निया होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है इसीलिए आपके लिए जरूरी है कि आप अपने बढ़ते हुए वजन पर समय रहते काबू करें। 
  • अनुवांशिक कारक हो सकते हैं: इस बात की भी काफी ज्यादा संभावना है कि आपको हर्निया अनुवांशिक कारणों के कारण हो जाए। और यह इसके सामान्य कारण में नहीं गिना जाता है बल्कि बहुत से मामलों में यह इसके इन्हीं कर्म से होता हुआ देखा गया है। इसीलिए आपको इन कारण पर काबू करने के लिए अपने आप को बहुत ज्यादा सतर्क रखने की आवश्यकता होती है।
  • अत्यधिक एक्सरसाइज करना: यदि कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा व्यायाम करता है तो इस बात की संभावना बन जाती है कि उस व्यक्ति को हर्निया हो जाएगा। क्योंकि बहुत ज्यादा व्यायाम करने से व्यक्ति के पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। इसमें मांसपेशियों और पेट को नकारा नहीं जा सकता है। व्यायाम करने से पेट पर दबाव भी पड़ता है जिस कारण से व्यक्ति को हर्निया होने की संभावना हमेशा ही बनी रहती है। इसीलिए आपको अत्यधिक एक्सरसाइज भी नहीं करनी चाहिए। 

ध्यान दे : लो बीपी में कौन सा नमक खाना चाहिए?

आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा यह लेख काफी ज्यादा पसंद आया होगा और आप अब यह जान चुके होंगे कि हर्निया होने के मुख्य कारण क्या हैं। और अब आप हर्निया के कारणों को पूरी तरह से मात देने के लिए तैयार होंगे। इसके अलावा हमने आपको और बहुत सी बातें बताई है। लेकिन हम आपको यह सलाह देना चाहते हैं कि यह लेख एक चिकित्सा लेख नहीं है। और यदि आप हर्निया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाह रहे हैं तो आपके लिए किसी विशेषज्ञ से परामर्श करना ठीक होगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.