यह बात तो आपने अवश्य सुनी होगी कि किसान उगाता है तो पूरा देश खाता है। ऐसे में हमारा किसान की इज्जत और भी बढ़ जाती है। हमें किसानों का शुक्रगुजार होना चाहिए।
लेकिन कई बार किसान की फसल किसी जानवर की चपेट में आ जाती है या फिर किसी प्राकृतिक आपदा का शिकार हो जाती है। ऐसे में किसानों को बहुत अधिक नुकसान उठाना पड़ता है।
इसी सबको देखते हुए झारखंड सरकार ने किसानों की भलाई के लिए एक योजना शुरू की है जिसका नाम है झारखंड फसल राहत योजना। आइए हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी बातें विस्तार में बताते हैं।
झारखंड फसल राहत योजना क्या हैं? – (What is Jharkhand Fasal Rahat Yojana)
यह योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। यह योजना इसलिए शुरू की गई है जिससे कि सार्वजनिक धन सुरक्षित रह सके और किसानों का कल्याण भी हो सके।

सबसे मुख्य बात यह है कि यह योजना किसी भी प्रकार की बीमा योजना नहीं है बल्कि इसमें ऐसे किसानों को उनकी क्षति के लिए हर्जाना दिया जाता है जिनकी फसल प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गई है।
इस योजना का लाभ मुख्य रूप से उन्हीं किसानों को मिलता है जिनकी फसल किसी प्राकृतिक दुर्घटना के कारण नष्ट हो गई है।
इसके आलावा आप यहाँ पर pm kisan yojana के बारे में आवशयक जानकारियां हासिल कर सकते है।
झारखंड फसल राहत योजना से जुड़ी कुछ बातें – (Some Things Related to Jharkhand Fasal Rahat Yojana)
नीचे कुछ ऐसी योजनाएं से संबंधित कुछ ऐसी बातें बताई गई है। जिनका आपके लिए जानना बहुत जरूरी है यदि आप इन बातों को जान लेते हैं तो आपको इस योजना के बारे में और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

- इस योजना का लाभ सिर्फ उस किसान को दिया जाएगा जिसकी फसल प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है।
- इसका लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी प्रीमियम को देने की आवश्यकता नहीं है।
- अधिकतम 5 एकड़ तक भूमि की फसल क्षतिग्रस्त होने पर राशि दी जाएगी।
- क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट के आधार पर क्षतिग्रस्त हुई फसल का आकलन किया जाएगा।
- यदि किसी किसान की 30% से 50% के बीच में फसल क्षतिग्रस्त होती है जिसका कारण प्राकृतिक आपदा है तो उसे प्रति एकड़ के हिसाब से ₹3000 दिए जाएंगे।
- ऐसे किसान जिनकी फसल 50% से ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है उन्हें प्रति एकड़ ₹4000 दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Kalia yojana list
झारखंड फसल राहत योजना के पात्र – (Eligible for Jharkhand Fasal Rahat Yojana)
यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ योग्यताएं पूरी करनी होगी। यदि आप यह सभी योग्यताएं पूरी करते हैं तो आप इसके तहत आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। हम इन पात्रताओं के बारे में आपको नीचे बता रहे हैं।

- किसान का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- यह किसान के लिए स्वैच्छिक होता है।
- किसान झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- यह योजना सभी बटाईदार किसान और रैयत के लिए है।
- आवेदन करने वाले किसान की आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
- अधिकतम भूमि निबंधन 5 एकड़ और न्यूनतम भूमि निबंधन 10 डेसीबल होना चाहिए।
- जो भी किसान आवेदन करना चाहता है उसका आधार कार्ड बायोमेट्रिक यानि की ई केवाईसी होना चाहिए।
- इस बात को साबित करने के लिए सभी दस्तावेज होने चाहिए कि आप एक किसान ही है।
इतना हीं नहीं बल्कि आप यहाँ पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके pm kisan samman nidhi yojana के बारे में उपयुक्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।
झारखंड फसल राहत योजना में आवेदन के दस्तावेज – (Documents For Application in Jharkhand Fasal Rahat Yojana)
इस योजना में आवेदन करने के लिए तथा इसका लाभ उठाने के लिए आपको कुछ दस्तावेज पेश करने होंगे जो हम आपको नीचे बता रहे हैं।
- बटाईदार किसान द्वारा किया हुआ स्वीकृति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड से जुड़ा हुआ बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- बटाईदार किसान और रैयत द्वारा घोषणा पत्र
- जिन किसानों का चयन किया गया है उनके द्वारा चयन की गई फसल एवम बुवाई के रकबा का संपूर्ण विवरण
- राजस्व रसीद
- वंशावली
ध्यान दें: Mukhyamantri sukhad yojana
झारखंड फसल राहत योजना में आवेदन कैसे करें? – (How to Apply For Jharkhand Fasal Rahat Yojana)
यदि आप इस योजना की तहत इसके पात्र हैं तो आपको इसके लिए इसमें ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

वहां पर आपको सबसे ऊपर ही लॉगिन और न्यू अकाउंट का ऑप्शन दिख जाएगा। यदि आप पहले भी इस योजना में अप्लाई कर चुके हैं तो अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कीजिए। यदि ऐसा नहीं है तो आप नया अकाउंट बनाकर इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं।
आप यहाँ पर दी गई इन् सभी सरकारी योजना के बारे में जान सकते है और समय रहते योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- Kaushal vikas yojana
- Kusum solar yojana
- Pm kisan tractor yojana
- Ujjwala yojana
- Beti bachao beti padhao yojana
निष्कर्ष – (Conclusion)
हम आशा करते है कि हमारे इस लेख के द्वारा आपके मन में उठ रहे इस योजना को लेकर उठ रहे सभी प्रश्नों के उत्तर आपको मिल गए होंगे। यदि आप इस योजना के बारे में हमें बताना चाहते है या फिर इस लेख में कुछ भी जोड़ना चाहते है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।