आप अपने चारों ओर लव, अट्रैक्शन और क्रश इन शब्दों का इस्तेमाल होते हुए बहुत अधिक देखते होंगे। आजकल की युवा पीढ़ी इन शब्दों का इस्तेमाल बहुत ही धड़ल्ले से करने लगी है।
उन्होंने इन शब्दों के अपने हिसाब से मेन लगाए हुए हैं लेकिन यदि इन शब्दों की गहराई में जाया जाए तो यह अपने आप में बहुत कुछ छुपाए हुए हैं। आज के इस लेख में हम आपको लव, अट्रैक्शन के हिंदी अर्थ के साथ ही यह भी बताएंगे की लव, अट्रैक्शन और क्रश में क्या अंतर होता है।
लव को हिंदी में क्या कहते हैं? – What is love called in hindi
लव यानी कि प्यार जब आप किसी इंसान को पसंद करने लगते हैं और उसके साथ अपना जीवन बिताने की चाह रखने लगते हैं तो इसे ही लव कहा जाता है।

जरूरी नहीं है कि लव एक इंसान से ही हो प्यार किसी भी वस्तु से हो सकता है चाहे वह संजीव हो या फिर निर्जीव। यहां तक की एक व्यक्ति को जानवर से भी प्यार हो सकता है लेकिन आजकल लव के मायने सिर्फ यही हो गए हैं कि किसी इंसान को पसंद कर उसके साथ जिंदगी बिताने की चाह रखने।
यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड से बात करने के टॉपिक
अट्रैक्शन को हिंदी में क्या कहते हैं? – What is Attraction Called in Hindi
यदि अट्रैक्शन का सीधा-सीधा अर्थ देखा जाए तो अट्रैक्शन को हिंदी में आकर्षण कहा जाता है। यदि आजकल की युवा पीढ़ी के हिसाब से इस शब्द के मायने माने जाए तो अट्रैक्शन किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होना है जब हमें उसका रहने का तरीका, उसकी सुंदरता, उसकी वेशभूषा अपनी और खींचती है तो इसे ही अट्रैक्शन कहा जाता है।

लेकिन आकर्षण यानी कि अट्रैक्शन भी मात्र व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है अट्रैक्शन किसी भी वस्तु विशेष के प्रति हो सकता है किसी भी जानवर के प्रति हो सकता है यहां तक की किसी निर्जीव वस्तु के प्रति भी हो सकता है।
जब भी कोई चीज आपको अपनी और खींचने लगे और आप उसे पाने की चाह रखने लगे तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपको अट्रैक्शन हुआ है क्योंकि प्यार कभी भी पानी की चाह नहीं रखता। हालांकि अट्रैक्शन कुछ समय के लिए ही होता है।
इसके साथ ही आप यहाँ पर यह भी जान सकते है की girlfriend kise kahate hain
लव अट्रैक्शन को हिंदी में क्या कहते हैं? – What is love Attraction Called in Hindi
ऊपर हम आपको लव और अट्रैक्शन दोनों ही शब्दों के हिंदी अर्थ के बारे में बता चुके हैं इससे आपके लिए यह जानना बहुत आसान हो गया होगा की लव अट्रैक्शन का अर्थ है प्रेम आकर्षण।

यहां पर यह स्पष्ट कर लेना बहुत जरूरी हो जाता है कि जैसे की लव और अट्रैक्शन दो अलग शब्द है और उनके मायने भी अलग-अलग है। ठीक इसी प्रकार इन दोनों शब्दों के अर्थ में और उनके एहसास में भी बहुत फर्क है।
लव और अट्रैक्शन में क्या अंतर होता है? – What is the difference between love and Attraction
अब इन दोनों शब्दों के अलग-अलग अर्थ जानने के बाद लिए यह जानने का प्रयास करते हैं की लव यानी कि प्यार और अट्रैक्शन यानी की आकर्षण में क्या अंतर होता है।

इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर यही होता है कि आपको एक बार देखने पर कभी भी प्यार नहीं होगा जब आप किसी को एक बार देखते हैं और वह आपको अच्छा लगने लगता है तो इस प्यार समझने की भूल ना करते हुए यह समझ जाइए कि यह अट्रैक्शन है क्योंकि प्यार धीरे-धीरे होना शुरू होता है।
आपको उस व्यक्ति की आदत धीरे-धीरे पसंद आने लगती है लेकिन अट्रैक्शन बहुत तेजी के साथ होकर बहुत जल्द ही समाप्त हो जाता है। प्यार आपको जीने की आजादी देता है प्यार कभी भी साथ रहने की बंदिशों पर जोर नहीं देता यदि आप किसी व्यक्ति से प्यार करते हैं तो वह आपसे कितनी भी दूर हो आपको हर पल उसकी मौजूदगी का एहसास होगा।
आप उसके साथ रहना चाहेंगे लेकिन उसकी गैर मौजूदगी में भी आप किसी और का ख्याल अपने मन में नहीं लेंगे। आप उसी के साथ समय बिताने के बारे में सोचते रहेंगे आप उसके साथ बीते हुए अच्छे पलों के सहारे उससे मिलने का इंतजार कर लेंगे।
वही अट्रैक्शन ठीक इसके विपरीत होता है अट्रैक्शन में व्यक्ति किसी व्यक्ति को सिर्फ तब तक पसंद करता है जब तक कि वह उसके साथ होता है उसे उसके साथ घूमना फिरना पसंद होता है, समय व्यतीत करना पसंद होता है जैसे ही उसे यह सब चीज मिलना बंद हो जाती है उसका अट्रैक्शन भी धीरे-धीरे कर समाप्त होना शुरू हो जाता है।
आप यहाँ पर दिए गए इन सभी विषयों के बारे में आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते है।
निष्कर्ष – (Conclusion)
आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख पसंद आया होगा और अब आप लव और अट्रैक्शन की हिंदी अर्थ जान चुके होंगे। साथ ही आपको यह भी समझ आ गया होगा की लव और अट्रैक्शन में क्या अंतर होता है।
इसके अलावा यदि आप इस लेख में अपने विचार भी शामिल करना चाहते हैं या इस लेख के किसी भी तथ्य के बारे में कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट सेक्शन के माध्यम से दे सकते हैं।