प्रत्येक राज्य समय-समय पर ऐसी कई योजनाएं लेकर आते रहते हैं जिससे कि उस राज्य में रह रहे लोगों का विकास हो और वह ऊंचाइयों के मुकाम तक पहुंचे। ऐसी योजना बुजुर्गों और छात्रों के लिए ज्यादातर लागू की जाती है।
जिससे कि वह पढ़ाई में आगे बढ़ें और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना अपने पूरे पढ़ाई के दौरान न करना पड़े। आज के इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश की फ्री लैपटॉप योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि आप इसमें कैसे अप्लाई कर सकते हैं और इसकी पात्रता क्या है।
मध्य प्रदेश की फ्री लैपटॉप योजना क्या है?
मध्य प्रदेश की फ्री लैपटॉप योजना के तहत सरकार मेधावी छात्रों को फ्री में लैपटॉप देती है जिससे कि वह अपनी आगे की पढ़ाई को चालू कर सके और वह पढ़ने के लिए प्रोत्साहित हो सके। इस योजना की घोषणा खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने की है।

मध्य प्रदेश की फ्री लैपटॉप योजना से होने वाले लाभ
आइए यह जानते हैं कि मध्य प्रदेश की फ्री लैपटॉप योजना के माध्यम से व्यक्ति को कौन-कौन से लाभ होते हैं।
- इस योजना के तहत सरकार उन छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 देती है जो की 12वीं कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं।
- लैपटॉप की जरूरत तो आजकल हर छात्र को होती है लेकिन सभी अपने आर्थिक स्थिति के कारण लैपटॉप नहीं खरीद पाते हैं। यही कारण है कि सरकार हर तबके के गरीब छात्रों को इस योजना के तहत लैपटॉप प्रदान करती है।
इसके आलावा आप यहाँ पर free mobile yojana के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश के फ्री लैपटॉप योजना की पात्रता
इस योजना के लाभ लेने के लिए छात्र छात्रा को कुछ पात्रता को पूरा करना होगा जिनके बारे में हम नीचे बताने जा रहे हैं।

- इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्रा का मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
- माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के विद्यार्थी ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।
- जो छात्र-छात्र इस योजना के तहत आवेदन करना चाह रहे हैं उसके परिवार की सालाना आय रुपए 6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ सभी जाति के लोग ले सकते हैं। लेकिन सामान्य जाति के लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए 12वीं कक्षा में 85 प्रतिशत अंक की आवश्यकता है। वहीं अन्य लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए 75% अंकों की आवश्यकता है।
मध्य प्रदेश की लैपटॉप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि छात्र ऊपर दी गई सभी पात्रता को पूरा कर रहा है तो उसे कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता भी होती है जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।
- छात्र-छात्रा का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- विद्यार्थी का आधार कार्ड
- एक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी आप चाहे तो अपने माता-पिता का मोबाइल नंबर भी दे सकते हैं।
- शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्र
- जाति का प्रमाण पत्र
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- आय का प्रमाण पत्र
यह भी पढ़ें:- Pm kisan tractor yojana
मध्य प्रदेश की लैपटॉप योजना में अप्लाई करने का तरीका
यदि आप मध्य प्रदेश की फ्री लैपटॉप योजना की लाभ लेने के लिए तैयार है और सभी दस्तावेज भी आपके पास मौजूद है तो आपको इसमें अप्लाई करने के तरीके के बारे में पता होना चाहिए जो हम आपको नीचे बताएंगे।

- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश सरकार के एजुकेशनल पोर्टल पर जाना होगा।
- जैसे ही आप इस पोर्टल पर पहुंचेंगे आपके शिक्षा पोर्टल नाम से एक लिंक दिखेगा उस लिंक पर क्लिक कर आगे बढ़िए।
- जैसे ही यह लिंक खुलेगा तो आप इस पोर्टल के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। जहां पर आपको लैपटॉप का ऑप्शन दिख जाएगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- जब आप इस ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे तो आपको अपनी पात्रता जाने का ऑप्शन दिखेगा। यहां से आप जान सकते हैं कि आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं या नहीं। इस पेज पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल कर आएगा जिस पर आपको आपकी 12वीं का रोल नंबर दर्ज कर देना है। यहां पर आपको गेट डिटेल आफ मेटीरियस स्टूडेंट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जब आपको आपकी पात्रता से संबंधित सभी जानकारी मिल जाए तो आप इन्हें अच्छे से पढ़ने और जानने के बाद सबमिट करें के बटन पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।
आप यहाँ पर सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनओं के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
निष्कर्ष
मध्य प्रदेश की फ्री लैपटॉप योजना के बारे में आपके मन में आने वाले अधिकतर प्रश्नों का उत्तर हमने इस लेख के माध्यम से देने का प्रयास किया है। यदि आप इस योजना के तहत पात्रता रखते हैं तो आप तुरंत इसमें आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस लेख से जुड़ी अपनी राय भी आप हम तक कमेंट सेक्शन के माध्यम से पहुंचा सकते हैं।