ऑफिस जाने वाली महिलाएं अक्सर यह सोचती हैं कि वह ऐसा क्या पहन कर जाए जिससे कि वह बहुत ज्यादा स्टाइलिश लगें। कुछ महिलाएं कुर्ती और प्लाजो को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं इसीलिए वह ऑफिस जाने में भी कुर्ती प्लाजो पहनना पसंद करती हैं। लेकिन उन्हें यह समय नहीं आता कि वह कुर्ती और प्लाजो को किस तरह से स्टाइल करें। तो नीचे हम आपको यह बता रहे हैं कि ऑफिस में अच्छा लुक पाने के लिए आपको कुर्ती और प्लाजो को इस तरह से स्टाइल करना चाहिए।
ऑफिस में जाने के लिए कुर्ती प्लाजो को ऐसे करें स्टाइल
आजकल कुर्ती और प्लाजो लगभग हर लड़की हर औरत की पसंदीदा पोशाक होने लगी है और इसे पहनना भी बहुत ज्यादा आसान होता है। वहीं दूसरी और आप साड़ी पहनते हैं तो आपको इसे पहनने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है। इसलिए इसीलिए जब ऑफिस के लिए देर हो रही हो तो हर औरत की पहली पसंद होता है कुर्ती और प्लाजो।

* सादा कुर्ती प्लाजो चुने: क्योंकि कुर्ती प्लाजो एक ऐसी पोशाक है जिसे लोग फंक्शन में भी पहनते हैं और ऑफिस जैसी जगह पर भी। उसके लिए मायने यह रखता है कि आप किस प्रकार की कुर्ती प्लाजो का चयन कर रहे हैं। यदि आप ऑफिस के लिए कुर्ती प्लाजो का चयन कर रही हैं तो आपको बहुत ही हल्के रंगों का चयन करना चाहिए।
ध्यान दे : Valentine Day पर लड़कियां कर रही है अपने Boyfriend को डेट तो पहने यह मैक्सी ड्रेसेस
इसके अलावा आपको बहुत ज्यादा चमकदार रंग और बहुत ज्यादा काम वाला कुर्ती प्लाजो ऑफिस में पहनकर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि यह कुर्ती प्लाजो पार्टी फंक्शन के हिसाब से तैयार किए जाते हैं। यदि आप ऑफिस में कुर्सी प्लाजो पहनने की इच्छा रखती हैं तो सादा और हल्के रंग का कुर्ती प्लाजो सबसे ज्यादा अच्छा होगा कोशिश करें कि आप कॉटन का कुर्ती प्लाजो चुने। यह भी आपको ऑनलाइन मिल जाते हैं और यह बहुत ज्यादा महंगे नहीं आते हैं। यदि आप गर्मियों में कॉटन की कुर्ती प्लाजो पहनते हैं तो आपको बहुत ज्यादा कंफर्टेबल फील होगा इसमें ज्यादा गर्मी नहीं लगती है और यह पसीने को भी जल्दी सोख लेता है।
जानिए : लुक लगेगा बेहतरीन, अगर व्हाइट गाउन को ऐसे करेंगे स्टाइल
* प्रिंटेड कुर्ती प्लाजो चुने: ऑफिस में कुर्ती प्लाजो पहनना एक बेहतर चॉइस हो सकती है। क्योंकि इस में आप कंफर्टेबल भी होगी और आकर्षक भी लगेगी इसके अलावा यह स्टाइलिश तो लगता ही है। लेकिन शर्त यह हैं कि आप एक अच्छे कुर्ती प्लाजो का चयन करें। आपको यह पता होना चाहिए कि आप ऑफिस में किस प्रकार का कुर्ती प्लाजो पहन सकते हैं। सबसे ज्यादा बेहतर होगा कि ऑफिस आने के लिए आप प्रिंटेड कुर्ती प्लाजो को पहनना शुरू कर दें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप बहुत ज्यादा आकर्षक दिखेगी। आजकल प्रिंटेड कुर्ती प्लाजो कॉटन के कपड़े में बहुत ज्यादा चलन में है और यह ज्यादा महंगे भी नहीं आते हैं। आप चाहे तो इसे कपड़ा लेकर बनवा भी सकते हैं और इससे बेहतर होगा कि आप इसे खरीद लें। 1000 से ₹1200 तक आपको प्रिंटेड कुर्ती प्लाजो में बहुत से डिजाइन मिल जाएंगे और बहुत से पसंदीदा रंग भी आपकी मिल जाते है।
क्या कुर्ती प्लाजो ऑफिस जाने के लिए एक बेहतर चॉइस है?
महिलाओं के मन में अक्सर यह प्रश्न रहता है कि क्या कुर्ती प्लाजो को ऑफिस पहन कर जाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है? क्या यह पसंद अच्छी हो सकती है? तो बता दे जी हां कुर्ती प्लाजो ऑफिस पहन कर जाने के लिए बहुत अच्छी चॉइस साबित हो सकती है। पर आपको यह पता होना चाहिए कि आपको इसे किस तरह से स्टाइल करना है।

* वी शेप नेक वाली कुर्ती प्लाजो चुने: अब तक हम यह तो बता चुके है कि कुर्ती प्लाजो का चयन ऑफिस जाने के लिए कर सकती हैं। लेकिन आपको यह जानना भी आवश्यक है कि आपको किस प्रकार की कुर्ती प्लाजो का चयन करना चाहिए। तो बता दें कि आजकल वी नेक बहुत ज्यादा प्रचलन में है। ऐसे में यदि आप ऑफिस जाने के लिए वी नेक वाले कुर्ती प्लाजो का चयन करते हैं तो आप बहुत ज्यादा स्टाइलिश और आकर्षक दिख सकती हैं। इससे ऐसा भी महसूस होगा कि आप जमाने के साथ चलने वाली महिला है।
यह भी पढ़े : Republic day 2025 पर पहने ये स्टाइलिश देश भक्त कपडे दुनिया जहान में होगी तारीफ
आप चाहे तो इसे आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं इसमें आपको कई पैटर्न मिल जाते हैं इसमें आप प्रिंटेड भी खरीद सकते हैं लेकिन आपको रंग और प्रिंट का विशेष ध्यान देना है। इसमें आपको बिना बाजू वाला भी मिल जाता है और फुल बाजू वाला भी मिल जाता हैं। लेकिन यदि आप फुल स्लीव्स का चयन करती है तो ज्यादा अच्छा होगा क्योंकि ऑफिस जाते वक्त आपके हाथ धूल मिट्टी और प्रदूषण से खराब हो सकते हैं यह आपको उससे भी बचाएगा। यह आपको हजार रुपए से लेकर ₹1500 तक ऑनलाइन मिल जाएगा और आप किसी निकट के दुकान से भी इसे खरीद सकते हैं वहां पर यह आपको शायद थोड़े कम दाम में मिल जाए।
आप यह भी पढ़ सकते है : अगर सिंपल के साथ दिखना है स्टाइलिश तो पहने silk lehanga जो भी देखेगा करेगा तारीफ
* फ्लावर प्रिंट वाले कुर्ती प्लाजो: यकीनन यह एक बहुत ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। यदि आप फ्लावर प्रिंट वाले कुर्ती प्लाजो का चयन करते हैं तो आपको हर कोई यही कहेगा कि आप बहुत ज्यादा खूबसूरत दिख रहे हैं क्योंकि फ्लावर प्रिंट आज भी बहुत ज्यादा प्रचलन में है और इससे आप खूबसूरत और आकर्षक दोनों ही दिख सकती हैं। बस आपको यह ध्यान देना है कि आप किस प्रकार के फ्लावर का चयन कर रही हैं क्योंकि आपको बहुत ज्यादा चटक रंगों का चयन नहीं करना है। ऑफिस में आपको हल्के और सोबर रंग पहन कर ही जाना चाहिए जिससे कि छवि उभर कर सामने आती हैं।
आशा करते हैं कि आपको लाइफ की अनोखी टिप्स देने के बारे में लिखा गया यह लेख आपको पसंद आया होगा और अब आप ऑफिस में कुर्ती प्लाजो पहन कर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार होगी या फिर यह कह सकते हैं कि अब आप कुर्ती प्लाजो को एक अलग नया स्टाइलिश लुक देने के लिए पूरी तरह से तैयार होगी और अब आप अपने ऑफिस में सबको चौंका देने वाली है। यदि आप इसी प्रकार के और लेख चाहते हैं तो आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।
1 comment
कुर्ती प्लाजो का अच्छा ट्रेडिंग चल रहा है क्योंकि चाहे ऑफिस हो चाहे पार्टी हो या फिर हम किसी शादी में जा रहे हो तो हम कुर्ती प्लाजो ही पहन कर जाते हैं क्योंकि कुर्ती प्लाजो का ट्रेंड ऐसा चल चुका है कि उसे पर्सनालिटी अलग ही इंप्रूव होती है वैसे आपने इस ब्लॉग में काफी अच्छा बताया है