Home शिक्षा पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करना चाहिए? 

पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करना चाहिए? 

by Dev
0 comment
padhai me mann lgane ke liye kya kre

पढ़ाई किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होती है। आजकल बिना पढ़ाई के कुछ भी संभव नहीं है यदि कोई व्यक्ति पढ़ा लिखा नहीं होता है तो उसे जल्दी से अच्छी नौकरी भी मिल पाना संभव नहीं होता है। ऐसे में बच्चों का लिए बहुत जरूरी है कि वह पढ़ाई में अपना मन लगाएं। लेकिन बच्चे अक्सर कहा करते हैं की पढ़ाई में मन नहीं लग रहा। आज हम आपको बताएंगे की पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करना चाहिए। 

पढ़ाई में मन ना लगने पर क्या करें? 

क्या आप भी इस प्रश्न का उत्तर खोज रहे हैं कि पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करना चाहिए। तो यह लेख आपको यही बताने के उद्देश्य के साथ लिखा जा रहा है कि जब व्यक्ति का पढ़ाई में मन ना लगे तो उसे क्या करना चाहिए। 

padhai me mann lgane ke liye kya kre

* पढ़ाई में मन लगाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप जिस क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं वह आपकी पसंद का होना चाहिए। मान लीजिए आपको डॉक्टरी करने में दिलचस्पी है और आप घर वालों के कहने पर वकालत करने लगे हैं तो आपका पढ़ाई में कभी भी मन नहीं लगेगा।

ऐसे में जरूरी है कि आपको अपनी बातें अपने घर वालों के सामने रखती आए और आप अपनी पसंद का क्षेत्र ही चुने।

जानिए: अखिल भारतीय सेकेंडरी स्कूल परीक्षा की संपूर्ण जानकारी

* बच्चों का पढ़ाई में मन इसलिए भी नहीं लग पाता क्योंकि उनके पास एक टाइम टेबल नहीं होता है यदि आप वास्तव में पढ़ाई में कुछ अच्छा करना चाह रहे हैं और अच्छे अंक लाकर अपना और अपने मां-बाप का नाम रोशन करना चाह रहे हैं तो सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपको पढ़ाई में मन लगाना शुरू करना चाहिए और ऐसा आप टाइम टेबल बनाकर कर सकते हैं।

padhi kis smy achci karni hoti hai

आपके पास अपने रोजाना के जीवन में एक टाइम टेबल अवश्य होना चाहिए। जिसमें की आपको पढ़ाई के लिए वक्त जरुर निकालना है और याद रखिए जिस वक्त पर आप पढ़ाई करें उस वक्त आपको कुछ और कार्य पर ध्यान नहीं देना है। 

जानिए पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करना चाहिए? 

पढ़ाई में मन लगाना कोई आसान कार्य नहीं होता है। अक्सर बहुत से कार्यों की वजह से पढ़ाई में मन नहीं लग पाता। हालांकि जरूरी नहीं है कि आप जब रोज पढ़ रहे हो तो आपका रोज ही पढ़ाई में मन लगे। हफ्ते में 1 दिन की छुट्टी लेना भी जरूरी होता है। 

महत्वपूर्ण विषय : इंग्लिश में बात करने के आसान टिप्स 

* पढ़ाई में मन लगाने के लिए जरूरी है कि आप जो भी पढ़ रहे हैं आपको उसका सिलेबस समझ आना चाहिए। बहुत बार बच्चे बिना सिलेबस समझ आएं ही पढ़ाई शुरू कर देते हैं। जिससे कि उन्हें शुरुआत में ही पढ़ाई बोरिंग लगने लगती है तो धीरे-धीरे वह बिल्कुल ही उस विषय से कटने लगते हैं। ऐसे में आपको सिलेबस के समझने के बाद टाइम टेबल के हिसाब से टॉपिक वाइज पढ़ना चाहिए। 

आप यह भी पढ़ सकते है : बच्चों को कैसे पढ़ाएं? बच्चों को पढ़ाने का सही तरीका क्या है?

* पढ़ने के लिए जरूरी है कि आप नोट्स बनाएं। याद रखिए जो भी आप पढ़ते हैं वह आपको तभी स्मरण होता है जब आप उसके नोट्स बनाकर चलते हैं। बहुत बार व्यक्ति बस किताब लेकर बैठ जाता है और उसकी रीडिंग लगाता रहता है।

padhai me mann lgane ke tarike

ऐसे पढ़ाई नहीं होती है और ऐसे पढ़ाई में मन भी नहीं लगता है। इसीलिए आपको पढ़ाई करते वक्त हमेशा कॉपी और पेन लेकर बैठना चाहिए और उसमें सभी जरूरी पॉइंट्स लिखते रहना चाहिए। जो आपको लगे कि भविष्य में आपका काम आएंगे या फिर परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या करना चाहिए? 

बहुत बार लोग हमसे यह प्रश्न पूछा करते हैं की पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करना चाहिए। बता दे कि ऐसे बहुत से उपाय हैं जो आपको पढ़ाई में मन लगाने में मदद कर सकते हैं बस आपको इन्हें ठीक से अपने की जरूरत है। 

ध्यान से पढ़ो : भारत के कुल राज्य तथा उनकी भाषा व् जिलों की संख्या से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दिए गए लिंक से प्राप्त करे । 

* यदि आप वास्तव में पढ़ाई में मन लगाना चाह रहे हैं तो सबसे जरूरी तथ्य यह है कि आप एक सही जगह का चुनाव करें। पढ़ाई में मन लगाने के लिए एनवायरमेंट भी बहुत बड़ी भूमिका अदा करता है। बहुत बार व्यक्ति शोर शराबे वाली जगह पर पढ़ना चाहता है। ऐसे में पढ़ाई नहीं हो पाती है आपको पढ़ने के लिए हमेशा ही शांत वातावरण चुनना चाहिए।

padhai karne se pehla kya karna chahiye

यदि आप ग्रुप स्टडी भी करना चाह रहे हैं तो आपको ऐसे दोस्तों के साथ पढ़ना चाहिए। दोस्त भी ऐसे चुनने चाहिए जो आपके लिए डिस्ट्रक्शन का कारण ना बने और आपकी पढ़ाई में भी मदद कर सके साथ ही आप सभी एक ही क्षेत्र से होने चाहिए। 

यहां पर हमने आपको यह बताया कि पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करना चाहिए और यह प्रश्न सभी बच्चों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि अक्सर बच्चों के जीवन में ऐसी बहुत सी बाधाएं आती हैं या फिर ऐसे बहुत से डिस्ट्रक्शन आते हैं जिनकी वजह से उनका पढ़ाई में मन नहीं लग पाता। ऐसे में उनके लिए यह जानना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है कि पढ़ाई में मन ना लगे तो क्या करना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.