हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पौधे के अंदर लक्ष्मी और नारायण का वास होता है। यही कारण है कि सब लोग इसे अपने घर में लगाते हैं और इसकी पूजा किया करते हैं। साथ ही कई तरह की मान्यता है तुलसी के पौधे को लेकर समाज में व्याप्त है। जैसे कि इसे कब लगाना चाहिए? इसकी पूजा किस प्रकार से करनी चाहिए? तो आज के लेख में हम आपको यह बताएंगे कि तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए।
जाने तुलसी का पौधा कब लगाएं?
तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल लगभग हर पूजा में किया जाता है। यहां तक की तुलसी के पौधे की डंडी का भी इस्तेमाल किया जाता है कुछ लोग तुलसी की माला पहनना पसंद करते हैं। वास्तव में तुलसी अपने आप में बहुत ज्यादा पवित्र पौधा है। आज के इस लेख में हम आपको यह बता रहे हैं कि तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए।

* धार्मिक मान्यताओं की मानी जाए तो सप्ताह के दो दिन तुलसी का पौधा लगाने के लिए बहुत ज्यादा शुभ माने जाते हैं। यदि आप भी अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाह रहे हैं तो या तो आपको शुक्रवार के दिन या गुरुवार के दिन इसे अपने घर में लगाना चाहिए।
ध्यान दे : शनिवार के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?
इससे भी ज्यादा फायदे आपको तब देखने को मिलेंगे जब आप चैत्र माह के शुक्रवार या गुरुवार के दिन इसे अपने घर में लगाते हैं तो वैसे तो किसी भी माह के गुरुवार और शुक्रवार को तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन चैत्र माह में इसके ज्यादा फायदे देखने को मिलते हैं और यह ज्यादा शुभ होता है।
जानिए : पितृ दोष निवारण के उपाय क्या है?
* यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसे ऐसा कहा जाता है कि उसे अपने घर में तुलसी का पौधा शनिवार के दिन लगाना चाहिए। इसके साथ के फायदे जब देखने को मिलते हैं जब आप इसे अभिजीत मुहूर्त में लगाते हैं। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:00 से लगभग 12:00 तक माना जाता है। यदि आप शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त में तुलसी का पौधा अपने घर में लाकर लगते हैं तो इससे आपकी आर्थिक तंगी दूर होनी शुरू हो जाएगी।
तुलसी का पौधा लगाने का सही दिन कौन सा है?
हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि यदि आप सुबह-शाम तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं तो आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और आपको कभी भी धन की कमी नहीं होती। यही कारण है कि हिंदू धर्म के लोग सुबह शाम तुलसी के पौधे की पूजा किया करते हैं और लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा अवश्य पाया जाता है।

* हिंदू धर्म में ऐसी मान्यताएं हैं कि आपको कभी भी सोमवार, रविवार और बुधवार के दिन तुलसी का पौधा अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। हालांकि इन दिनों को छोड़कर आप सप्ताह के किसी भी दिन तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। लेकिन हमने आपके ऊपर दो बहुत ही ज्यादा शुभ दिनों के बारे में भी बताया है।
यह भी पढ़े : नवरात्र में 9 दिन लगातार लगाए ये भोग, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न
* यदि शुक्रवार और गुरुवार एकादशी के दिन पड़ रहा है तो आपको इस दिन तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि एकादशी के दिन तुलसी का पौधा लगाने से बहुत ज्यादा अशुभ परिणाम आपको देखने को मिल सकती हैं। एकादशी के दिन तुलसी का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है।
तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए?
हिंदू धर्म के लोग सभी पूजा पाठ को शुभ दिन देखकर करना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाह रहे हैं तो आपको यह जान लेना चाहिए कि तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए।
आप यह भी पढ़ सकते है : सोमवार के दिन शिवलिंग पर इस तरह जल चढ़ाने से होती है हर परेशानी ख़त्म
* अक्टूबर और नवंबर महीने में तुलसी का पौधा लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है इसीलिए यदि आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाह रहे हैं तो आपको अक्टूबर और नवंबर के महीने में अपने घर में तुलसी का पौधा लगा लेना चाहिए। आप चाहे तो फरवरी के महीने में भी अपने घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं क्योंकि यदि फरवरी के महीने में तुलसी का पौधा लगाया जाता है तो सूखने की संभावना बहुत ज्यादा कम हो जाती है।

पौधा लगाने के बाद पौधे के चलने का बहुत ज्यादा महत्व होता है। हालांकि आप साल के अन्य माह में भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं लेकिन यह कुछ अत्यधिक शुभ मुहूर्त हमने आपको बताएं हैं।
एक नज़र में आप यह भी पढ़ सकते है : ईश्वर प्राप्ति का मार्ग क्या है?
हमने आपको यह बताया कि तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए और इससे जुड़ी बहुत सी बातें हमने आपको बताई है। तुलसी का पौधा बहुत ज्यादा पवित्र होता है इसीलिए इसे लगाते वक्त बहुत सी सावधानी बरती जानी चाहिए। लेकिन हमने यह लेख विभिन्न लोग मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए लिखा है। आपको किसी भी प्रकार की शास्त्र और धर्म से संबंधित जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से पूछना चाहिए।
1 comment
अगर हम अपने घर में तुलसी जी के पौधे का निवास कर रहे हैं तो हमें गुरुवार के दिन करना चाहिए। क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु का होता है जिसके कारण माता लक्ष्मी बहुत ही प्रसन्न होती हैं। क्योंकि तुलसी जी के पौधे में माता लक्ष्मी का निवास होता है माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। हमें तुलसी जी के पौधे का निवास रविवार और अमावस्या वाले दिन नहीं करना चाहिए । क्योंकि यह अशुभ दिन माने जाते हैं ।