Monday, July 8, 2024
Home Education वर्तमान में भारत सभी मंत्री और उनसे संबंधित मंत्रालय 

वर्तमान में भारत सभी मंत्री और उनसे संबंधित मंत्रालय 

by Ajay Sheokand
1 comment
Vartmaan ke mantri aur unse jude mantralaya ki jankari

भारत में अभी-अभी इलेक्शन हुए हैं और सभी मंत्रालय को उनके नए मंत्री दिए गए हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना बहुत ज्यादा आवश्यक है कि भारत में वर्तमान में कौन सा मंत्री कौन से मंत्रालय में संबंध रखता हैं। 

क्योंकि अक्सर यह प्रश्न परीक्षाओं में भी आते हैं और यह जानना भारत के हर निवासी के लिए भी आवश्यक है जिससे कि उन्हें अपने देश के बारे में सभी जानकारी रहे। 

भारत में वर्तमान में कौन-कौन से मंत्री हैं? 

धीरे-धीरे कर हम सभी मंत्रियों के नाम और उनके मंत्रालयों के नाम जान जाएंगे। 

  • श्री राजनाथ सिंह जिन्हें रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है।
  • श्री अमित शाह जी को गृह मंत्रालय के साथ ही सहकारिता मंत्रालय भी सौंपा गया है।
  • मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज श्री नितिन जयराम गडकरी जी के अंतर्गत आता है।
  • श्री जगत प्रकाश नड्डा जी परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के साथ ही रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग (डीसीपीसी) का कार्यभार भी संभाले हुए है।
  • खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान है।
  • श्री जी. किशन रेड्डी कोयला मंत्रालय और खनन मंत्रालय का कार्यभार संभाले हुए है।
  • मनसुख मांडविया श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री है।
  • श्री हरदीप सिंह पुरी जी को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री बनाया गया है।
  • श्री किरेन रिजिजू को भारत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के साथ ही संसदीय मामलों के मंत्री भी बनाया गया है।
  • श्रीमती अन्नपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में कार्यरत है।
  • श्री गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति मंत्रालय के साथ ही पर्यटन मंत्रालय भी संभाल रहे है।
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में श्री भूपेंद्र यादव जी कार्यरत हैं। 
  • श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया को केंद्रीय संचार मंत्री और  पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री बनाया गया है।
  • भारत सरकार में रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के  मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव है। 
  • श्री गिरिराज सिंह भारत में कपड़ा मंत्री के रूप में कार्यरत है।
  • जनजातीय कार्य मंत्रालय में श्री जुआल ओरम जी है।

नोट: इनके अलावा भी और बहुत से मंत्री हैं जिन्हें विभिन्न मंत्रालय सौंपें गए हैं। 2024 के इलेक्शन के बाद जिस मंत्री को जो मंत्रालय दिया गया है हमने उसकी सूची दी है यहां पर हमने आपको कुछ खास मंत्रालय से संबंधित जानकारी देने का प्रयास किया है नीचे हम और मंत्रालय से जुड़ी जानकारी भी देंगे। 

यह भी पढ़े:- बिहार में वर्तमान जिलों की संख्या, नाम व् उनकी विशेषताएं।

वर्तमान मंत्री और उनसे संबंधित मंत्रालय

भारत में अभी-अभी लोकसभा के इलेक्शन संपन्न हुए हैं। जिसके बाद विभिन्न मंत्रालयों में बहुत बड़े-बड़े बदलाव आए हैं। नीचे इसीलिए हम आपको सभी मंत्रालयों को संभाल रहे मंत्रियों के नाम बताने जा रहे हैं।

  • वित्त मंत्रालय निर्मला सीतारमण जी को सौंपा गया है।
  • वर्तमान में एमएसएमई (लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्यम) विभाग के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी है।
  • श्री प्रह्लाद जोशी भारत में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मंत्री हैं।
  • भारी उद्योग मंत्रालय और स्टील मंत्रालय का कार्यभार श्री एच.डी कुमार स्वामी को दिया गया है।
  • विदेश मंत्रालय का कार्यभार सुब्रमण्यम जयशंकर को दिया गया है।
  • शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी हैं। 
  • श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह जी को पंचायती राज मंत्रालय के अलावा मत्स्य पालन मंत्री और पशुपालन और डेयरी मंत्री बनाया गया है।
  • बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग के मंत्री के रूप में श्री सर्बानंद सोनोवाल जी को चुना गया है।
  • सामाजिक न्याय और कल्याण मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार हैं।
  • माननीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू है।
  • रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव है।
  • मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज की कमान श्री नितिन जयराम गडकरी जी को सौंपी गई है।
  • भारतवर्ष की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण जी को ही बनाया गया है।

नोट: यह जानकारी हमने वर्तमान भारत के आधार पर दी है भविष्य में यह जानकारी बदली जा सकती है और इससे पहले यह जानकारी अलग थी। क्योंकि जैसे जैसे चुनाव होते हैं नए मंत्री जनता के सामने आते हैं और प्रत्येक मंत्रालय को उसके नए मंत्री भी मिलते हैं। 

इसके आलावा आप यहाँ पर राजस्थान में वर्तमान जिलों की संख्या, नाम व् उनकी विशेषताएं जान सकते हैं।

निष्कर्ष 

भारत के वर्तमान मंत्री और उनके मंत्रालय से संबंधित यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा। अब जब भी आपसे प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कोई भी प्रश्न पूछा जाएगा तो आप उसका उत्तर आसानी से दे सकते हैं।

यदि आप चाहते हैं कि हम इसी प्रकार के सामान्य ज्ञान से संबंधित और लेख भविष्य में भी लेकर आते रहे तो आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं। यदि आप इस लेख से संबंधित कोई भी सुझाव हमें देना चाहते हैं तो वह भी अपने कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं।

You may also like

1 comment

Shivani July 6, 2024 - 5:37 am

हमने यहां पर भारत के वर्तमान मंत्री और मंत्री पद के बारे में विभिन्न प्रकार की आवश्यक जानकारी हासिल की है जो कि हमारे बहुत ही ज्यादा काम आने वाली है इस तरह की जानकारी के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं के लिए हम आपका धन्यवाद करते हैं।

Reply

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.