Home स्वास्थ्य हील्स पहनने के बाद होता हैं एड़ियों में दर्द तो क्या करना चाहिए 

हील्स पहनने के बाद होता हैं एड़ियों में दर्द तो क्या करना चाहिए 

by Dev
0 comment
heels pehnne ke baad hota hai ediyon me dard to kya karna chahiye

क्या आप को भी हील्स पहनने का शौक है? लेकिन आपको भी हील्स पहनने के बाद अक्सर एड़ियों में दर्द होने लगता है। यह बहुत ही आम सी समस्या है। महिलाएं अक्सर हील्स पहनने के बाद एड़ियों में दर्द होने की समस्या की शिकायत किया करती है। इसके कई कारण हो सकते है। यदि आप इस दर्द से राहत पाने का उपाय ढूंढ रही है तो आइए हम आपको बताते हैं कि हील्स पहनने के बाद एड़ियों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

हील्स पहनने से एड़ियों में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने का तरीका

क्या आपको भी हील्स पहनने के कारण एडी में अक्सर दर्द होने लगता है। यह बहुत ही आम सी बात है और अधिकतर महिलाओं में यह देखने को मिलता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप इस दर्द से किस प्रकार से छुटकारा पा सकते हैं।

ध्यान दे : इंसान के दिमाग में खून के थक्के जमने के कारण जानिए पूरी जानकारी  
heels pehnne se ediyon me hone vale dard se chutkara pane ka tarika

* साइज की हिल्स पहने: आपको हमेशा अपने साइज की हील्स पहननी चाहिए जब भी आप हील्स उसका चयन करें तो आपको यह ध्यान देना चाहिए कि वह बहुत ज्यादा ढीले नहीं होनी चाहिए। वह न ही बहुत ज्यादा टाइट होनी चाहिए। यदि आप ऐसे हील्स इस्तेमाल करते हैं तो आपको अवश्य दर्द होगा। इसीलिए हील्स पहनने समय उसके साइज का ध्यान रखना बहुत ज्यादा आवश्यक होता है।

* बॉल से एक्सरसाइज करें: यदि आपको हील्स पहनने के बाद एड़ियों में दर्द हो रहा है तो आप टेनिस बॉल की मदद से भी इस दर्द से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। सबसे पहले आपको टेनिस बॉल लेनी है और उन्हें अपनी पांव के अंगूठे और उंगलियों के बीच दबा लेना है अब आपको धीरे-धीरे पांव के अंगूठे और उंगलियों की मदद से ही टेनिस बॉल पर दबाव डालना है। ऐसा करने से आपकी मसल्स रिलैक्स होनी शुरू हो जाएगी और आपको धीरे-धीरे कर अपने दर्द से राहत मिलने लगेगी। 

यह भी पढ़े :  सुबह उठकर नीम के पानी से करे इस तरह कुल्ला, पीले दॉंत हो जायेंगे सफ़ेद मुँह से आएगी खुशबू 

* लौंग के तेल का इस्तेमाल करें: हील्स पहनने से एड़ियों में होने वाले दर्द से आप लौंग के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप एड़ियों के दर्द में लौंग के तेल से मसाज करते हैं तो आपको काफी ज्यादा फायदा देखने को मिल सकता है।

हील्स पहनने से होने वाले दर्द को ऐसे करें दूर

महिला को हिल्स पहनना बहुत ज्यादा पसंद होता है खासतौर से लड़कियों में यह ट्रेंड काफी ज्यादा पाया जाता है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति बहुत देर तक हील्स पहन कर रखता है तो उसकी एड़ियों में दर्द होने लगता है। इसके बाद उसकी एड़ियां धरती पर भी नहीं रखी जाती। तो आज हम आपको हील्स पहनने से होने वाले दर्द को दूर करने के छुटकारे बता रहे हैं। 

heels pehnne se hone vale dard ko ese kre door

* पंजों की एक्सरसाइज से फायदेमंद: आप पंजों की एक्सरसाइज कर भी हील्स पहनने से होने वाले दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले कुर्सी पर बैठ जाना है और पंजों को घुमाना है। आपको अपने पांव की उंगलियों को खोलना और बंद करना है ऐसा करने से आपकी मसल्स रिलैक्स होने लगेगी और आपको धीरे-धीरे दर्द से छुटकारा मिलने लगेगा।

* गर्म तेल की मसाज: एड़ियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म तेल की मसाज भी कर सकते हैं। यदि आपने हील्स पहन ली थी और आपकी एड़ी में इस वक्त काफी दर्द है तो आपको सरसों का तेल गर्म कर लेना है और इसे अपने पैरों की अच्छी तरह मालिश करनी है। ऐसा करने से आपको काफी ज्यादा राहत का अनुभव होगा।

एक नज़र में आप यह भी पढ़ सकते है : 15 दिन करे यह एक अनोखी एक्सरसाइजलटकते हुए पेट की चर्बी का करेगी सफाया 

* दर्द निवारक दवाई लें: एड़ियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आपको किसी अच्छी दर्द निवारक को लेना चाहिए। लेकिन दर्द निवारक का इस्तेमाल बहुत ज्यादा भयानक स्थिति में ही किया जाना चाहिए। कई बार ऐसा तब होता है जब आप पहली बार हील्स पहनते हैं तो आप दर्द निवारक का इस्तेमाल कर सकते हैं अन्यथा आपको दर्द निवारक नहीं लेनी चाहिए।

एड़ियों में हील्स पहनने के कारण होने वाले दर्द से राहत पाने के तरीके

अक्सर महिलाएं बाहर जाने के लिए हील्स का इस्तेमाल करते हैं इससे वह खूबसूरत भी दिखती है और आकर्षक भी दिखती है। लेकिन इसके बाद एड़ियों में होने वाले दर्द को सिर्फ वही जानती हैं। नीचे हम आपको हील्स पहनने से एड़ियों में होने वाले दर्द से राहत पाने के कुछ अच्छे तरीके बता रहे हैं।

ediyon me heels pehnne ke karan hone vale dard se raht pane ke tarike

* एड़ियां स्ट्रेच करें: जब महिलाओं को हील्स पहनने के बाद एड़ियों में दर्द होता है तो उन्हें अपनी एड़ियों को स्ट्रेट करना चाहिए। उन्हें सबसे सॉफ्ट सबसे पहले सॉफ्ट फार्म वाले गद्दे पर लेट जाना चाहिए और अपने एड़ियों को स्ट्रेच करना शुरू कर देना चाहिए उन्हें लगभग 15 से 20 मिनट तक ऐसा करना चाहिए। तभी जाकर उनकी एड़ियों के दर्द में आराम मिलेगा। 

आप यह भी पढ़ सकते है : रोना आखों के लिए कितना फायदेमंद होता है? डॉक्टर से जाने सच्चाई

* बर्फ लगाना होगा फायदे में: यदि आपको भी एड़ियों में दर्द का सामना करना पड़ रहा है तो आपको बर्फ का टुकड़ा लेना है और उसे अपने दर्द वाली जगह पर अच्छे से मसाज करनी है। बर्फ आपका ब्लड फ्लो को ठीक से प्रभाव करने में मदद करेगा जिससे कि आपका एड़ियों का दर्द धीरे-धीरे कर कम होने लग जाएगा। बर्फ को बहुत ज्यादा प्रभावी नुस्खा माना गया है।

* रात के समय स्प्लिंट पहने: आपको रात के समय में स्प्लिंट पहनना शुरू कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपके पैरों को राहत मिलती है और आपके एड़ियों के दर्द में आपको काफी ज्यादा आराम मिलता है। इस तरीके का इस्तेमाल भी बहुत ज्यादा स्त्रियां कर रही हैं।

इस लेख के माध्यम से हमने आपको यह बताया कि आपको हील्स पहनने के बाद एड़ियों के दर्द से राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए। देखा आपने कैसे आप थोड़ी सी एक्सरसाइज करके अपने एड़ियों के दर्द को छूमंतर कर सकते हैं। आपको हील्स पहनते वक्त कुछ सावधानियां बरतने से भी अपने एड़ियों के दर्द से छुटकारा मिलता है। लेकिन यदि आपको बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आपकी एड़ियों में घाव भी हो गया है तो सही यह होगा कि आप डॉक्टर को दिखा दे। 

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.